---विज्ञापन---

भारत के इन 7 शहरों में Non-Veg Foods की है No Entry!

Non-Veg Foods Banned: दिल्ली, मुंबई, पटना से लेकर उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में आपको आसानी से नॉनवेज मिल सकता है, लेकिन भारत में कुछ ऐसे भी शहर हैं जहां नॉनवेज बैन है, आइए भारत के उन 7 शहरों के बारे में जानते हैं जहां नॉनवेज बेचने और खाने पर प्रतिबंध है।

---विज्ञापन---

Non-Veg Foods Banned: वैसे तो आप दुनिया के उस इकलौता शहर के बारे में जानते ही होंगे जहां नॉन वेज खाना नहीं खाया जाता है और सरकार तरफ से ही भारत के इस शहर में नॉनवेज को बैन किया गया है। जी हां, हम गुजरात के भावनगर जिले में पालिताना (Palitana) की बात कर रहे हैं। ये दुनिया का पहला शहर जहां अंडे, मांस की बिक्री बैन है। यहां तक कि जानवरों को काटना भी एक बड़ा अपराध माना जाता है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत में सिर्फ पालिताना नहीं बल्कि 7 और भी शहर हैं जहां नॉनवेज बैन है।

भारत के इन शहरों में मांस खाने और बेचने पर रोक!

आज के समय में आसानी से कुछ भी खाने-पीने को मिल जाता है। यहां तक कि नॉनवेज फूड रेस्टोरेंट की भी लंबी लाई लग चुकी है। हालांकि, भारत में ऐसी जगहें भी हैं जहां आपको नॉनवेज नहीं मिलेगा। मांसाहारी खाने को लेकर सख्त नियम बने हुए हैं। यहां तक कि मांस को खाना और बेचना तक इन जगहों पर एक अपराध माना गया है। आइए भारत के उन 7 शहरों के बारे में जानते हैं जहां नॉनवेज बैन है।

---विज्ञापन---

पुष्कर (Pushkar)

non-vegetarian Foods Banned in Pushkar

भारत के राजस्थान में स्थित पुष्कर एक ऐसा शहर जो सिर्फ धार्मिक स्थल के तौर पर नहीं बल्कि घूमने-फिरने के लिए भी जाना जाता है। इस पवित्र शहर में मांसाहारी भोजन वर्जित है। यहां मांस बेचना और खाना दोनों ही वर्जित है। ब्रह्मा मंदिर और वार्षिक ऊंट मेले के लिए पुष्कर काफी प्रसिद्ध है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- इन 3 मंदिरों के दर्शन, मात्र पूजा करने से पूरी होगी हर मनोकामना!

ऋषिकेश (Rishikesh)

non-vegetarian Foods Banned in Rishikesh

---विज्ञापन---

उत्तराखंड में स्थित ऋषिकेश शहर भी एक प्रसिद्ध पर्यटक जगह है। इसे भी धार्मिक और पवित्र शहर माना जाता है और यहां भी मांसाहारी भोजन प्रतिबंध है। मांस बेचना और खाना यहां पर भी मना है। इसे जगह को मोक्ष प्राप्ति के लिए भी बड़ा खास माना जाता है। बॉडी डिटॉक्सिफिकेशन के लिए काफी संख्या में लोग ऋषिकेश आते हैं।

अयोध्या (Ayodhya)

non-vegetarian Foods Banned in Ayodhya

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर मांस मिलता है, लेकिन भगवान राम की नगरी अयोध्या में मांस वर्जित है। श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण होने के बाद से नॉनवेज की एक दुकान आपको देखने को नहीं मिलेगी। अयोध्या में मांसाहारी खाना नहीं मिलेगा। यहां भी मांस को बेचना और खाना बैन है।

ये भी पढ़ें- फिश ऑयल के कैप्सूल असली या नकली? सिर्फ 1 मिनट में करें पता

---विज्ञापन---

हरिद्वार (Haridwar)

non-vegetarian Foods Banned in HARIDWAR

देवभूमि उत्तराखंड के हरिद्वार में भी मांस का सेवन मना है। यहां पवित्र गंगा के अलावा प्रसिद्ध मंदिर स्थित है। भारत के पवित्र शहरों में से एक हरिद्वार है। यहां मोक्षदायिनी गंगा में स्नान करने के लिए कई श्रद्धालु आते हैं। इसलिए हरिद्वार में आपको नॉनवेज की दुकान देखने को नहीं मिलेगी। आप यहां शाकाहारी खाना खा सकते हैं।

---विज्ञापन---

वृंदावन (Vrindavan)

non-vegetarian Foods Banned in Virdavan

उत्तर प्रदेश का एक शहर वृंदावन जो श्री बांके बिहारी लाल मंदिर के लिए प्रसिद्ध है, यहां भी अंडा-मीट या मछली आदि कोई भी मांस आपको नहीं मिलेगा। वृंदावन में भी नॉनवेज बैन है। यहां सिर्फ शाकाहारी और सात्विक भोजन मिलता है। यहां तक कि प्याज लहसुन से बनी चीजें भी वृंदावन में कई जगहों पर नहीं मिलती है। श्रीकृष्ण की बचपन की लीलाओं से जुड़ी नगरी वृंदावन में शाकाहारी भोजन मिलता है।

---विज्ञापन---

माउंट आबू (Mount Abu)

non-vegetarian Foods Banned in Mount Abu

राजस्थान के जोधपुर के निकट सिरोही जिले में माउंट आबू स्थित और यहां भी मांसाहारी खाने पर बैन है। धार्मिक स्थलों में से एक होने की वजह से यहां अंडे-मांस पर बैन है।

---विज्ञापन---

तिरुपति (Tirupati)

non-vegetarian Foods Banned in Tirupati

भारत के आंध्र प्रदेश राज्य का एक शहर तिरुपति है, जहां मांसाहारी खाना वर्जित है। हिंदू तीर्थयात्रियों के लिए ये एक प्रसिद्ध जगह है। यहां पर श्री वेंकटेश्वर मंदिर, तिरुपति बाला जी मंदिर, श्री पद्मावती समोवर मंदिर, श्री कमलेश्वर स्वामी मंदिर समेत कई दर्शनीय स्थल हैं। ये भी पवित्र शहर है और यहां भी मांस की मनाही है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- हर दिन 10000 Steps चलने से क्या होगा? जानें सही समय और तरीका

First published on: Sep 11, 2024 01:22 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola