Bank 5 Days Working: क्या जल्द पूरी होगी बैंककर्मियों की ये मांग? 5 दिन काम और समय में भी होगा बदलाव!

Bank 5 Day Working: बैंक सिर्फ 5 दिन खुलें रहेंगे, जिसका ऐलान जल्द ही हो सकता है। दरअसल, इसे लेकर IBA और UFBU की ओर से मंजबूरी मिल चुकी है। आइए जानते हैं कब से बैंक का टाइम और खुलने के दिन में बदलाव होगा।

Bank 5 Days Working

बैंक कब तक 5 दिन खुलें रहेंगे

Bank 5 Day Working: जल्द ही भारतीय बैंकों के कर्मचारियों को अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। बैंकों के कर्मचारियों द्वारा की जा रही मांग पर केंद्रीय सरकार का ठप्पा लग सकता है। दरअसल, पिछले काफी समय से भारतीय बैंकों द्वारा सप्ताह में 6 दिन काम न करने की मांग की जा रही है। इसे लेकर इंडियन बैंकिंग एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (UFBU) के बीच समझौता हो चुका है। हालांकि, समझौते पर केंद्रीय सरकार का हस्ताक्षर होना बाकी है।

कब से सिर्फ 5 दिन काम करेंगे बैंक?

लंबे समय से बैंक कर्मचारियों द्वारा सप्ताह में सिर्फ 5 दिन काम और दो दिन की साप्ताहिक छुट्टी की मांग की जा रही है। इसे लेकर भारतीय बैंक संघ (आईबीए) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर भी हो चुका है। बस इसके लिए सरकार की मंजूरी का इंतजार है। उम्मीद की जा रही है कि साल 2024 के अंत तक बैंक के कर्मचारियों को खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। दिवाली के बाद बैंक के कर्मियों के लिए वर्किंग डेज सिर्फ 5 दिन के हो सकते हैं।

जबकि, कुछ सूत्रों का कहना है कि बैंकिंग डेज की कटौती की घोषणा साल 2025 की शुरुआत में हो सकती है। इसे लेकर सरकार की ओर से 2025 में अधिसूचना जारी की जा सकती है। परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा 25 के तहत शनिवार का दिन आधिकारिक छुट्टियों के रूप में बदल दिया जाएगा। ऐसे में बैंकों के कर्मचारियों की छुट्टी शनिवार और रविवार दोनों दिन रहेगी।

बैंक की टाइमिंग में भी होगा बदलाव!

बैंकों के वर्किंग डे में कटौती होने के अलावा टाइमिंग में भी बदलाव होगा। मंजूरी मिलने के बाद बैंकिंग का वर्किंग टाइम बढ़ जाएगा। बैंक के समय में 40 मिनट बढ़ा दिए जाएंगे। बैंक के काम करने का समय सुबह 9 बजकर 45 मिनट से शाम 5 बजकर 30 मिनट तक का रहेगा। आपको जानकारी के लिए बता दें कि साल 2015 से यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स द्वारा सभी शनिवार और रविवार की छुट्टी की मांग की जा रही है। RBI और सरकार ने IBA के इस प्रस्ताव पर हस्ताक्षरित 10वें द्विपक्षीय समझौते के तहत दूसरे और चौथे शनिवार की छुट्टी को मंजूरी दी थी, लेकिन आईबीए की मांग अभी भी सभी शनिवार को छुट्टी की है, जिसे 2025 तक पूरा किया जा सकता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ