पीएम मोदी बने X पर चौथे सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले व्यक्ति, जस्टिन बीबर और रिहाना को छोड़ा पीछे

पीएम नरेंद्र मोदी पॉप स्टार जस्टिन बीबर और रिहाना को पीछे छोड़ते हुए X पर चौथे सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले व्यक्ति बन गए हैं, उनके फॉलोअर्स की संख्या लगभग 109 मिलियन है.

PM Modi (6)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जस्टिन बीबर और रिहाना जैसी वैश्विक हस्तियों को पीछे छोड़ते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सबसे ज्‍यादा फॉलो किए जाने वाले टॉप 5 लोगों की सूची में शामिल हो गए हैं.

विज्ञापन

स्टेटिस्टा के आंकड़ों के अनुसार, लगभग 109 मिलियन फॉलोअर्स के साथ, प्रधानमंत्री मोदी अब X पर दुनिया में चौथे सबसे ज्‍यादा फॉलो किए जाने वाले व्यक्ति हैं. उनके बाद पॉप स्टार जस्टिन बीबर का नंबर आता है, जिनके लगभग 108 मिलियन फॉलोअर्स हैं.

विज्ञापन

प्रधानमंत्री केवल तीन लोगों से पीछे हैं, जिनमें X के अरबपति मालिक एलन मस्क, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और पुर्तगाली फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो शामिल हैं. प्रधानमंत्री मोदी X पर दुनिया के सबसे ज्‍यादा फॉलोअर्स वाले लीडर्स हैं जो अभी पद पर हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप टॉप 10 की सूची में एकमात्र अन्य पदस्थ देश के नेता हैं. टॉप 10 की सूची में अन्य मशहूर हस्तियों में गायिका टेलर स्विफ्ट और कैटी पेरी शामिल हैं.

2024 में, प्रधानमंत्री मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पर 100 मिलियन फॉलोअर्स को पार करने का एक महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किया था, जिसमें तीन साल में लगभग 30 मिलियन फॉलोअर्स की वृद्धि देखी गई थी. 100 मिलियन का आंकड़ा पार करने के बाद, प्रधानमंत्री ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि वह इस जीवंत माध्यम पर आकर खुश हैं और चर्चा, बहस, अंतर्दृष्टि, लोगों के आशीर्वाद, रचनात्मक आलोचना और बहुत कुछ का आनंद लेते हैं.

विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी अपने एक्स अकाउंट पर काफी एक्‍ट‍िव हैं, जहां वे सरकारी नीतियों और सार्वजनिक कार्यक्रमों के बारे में पोस्ट करते हैं और जनता व वैश्विक नेताओं से बातचीत भी करते हैं.

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर 97 मिलियन से ज्‍यादा फॉलोअर्स के साथ सबसे ज्‍यादा फॉलो किए जाने वाले राजनेता भी हैं.

विज्ञापन

अक्टूबर 2025 तक टॉप 8 की ल‍िस्‍ट देखें :

1. एलन मस्क

विज्ञापन

2. बराक ओबामा

3. क्रिस्टियानो रोनाल्डो

विज्ञापन

4. नरेंद्र मोदी

5. जस्टिन बीबर

विज्ञापन

6. डोनाल्ड ट्रंप

7. रिहाना

विज्ञापन

8. कैटी पेरी

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ