PM Kisan: अब क‍िसानों को सालाना म‍िलेंगे 12000 रुपये? सरकार ने कही बड़ी बात

PM Kisan Yojna Latest Update: पीएम किसान की राशि बढ़ाने से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है. दरअसल,पीएम किसान की राशि को 6000 रुपये से बढ़ा कर 12000 करने को यह अपडेट है. इस पर मंत्री रामनाथ ठाकुर ने क्‍या जवाब द‍िया, यहां जानें

pm kisan yojna

पीएम क‍िसान योजना पर बड़ा अपडेट

PM Kisan Samman Nidhi Yojana Amount: PM किसान स्कीम (PM किसान सम्मान निधि) के लिए एनरोल किसानों को 2000 रुपये की तीन किस्तों के रूप में सालाना 6000 रुपये मिलते हैं. दिसंबर 2024 में एक पार्लियामेंट्री स्टैंडिंग कमिटी ने इस रकम को बढ़ाकर 12000 रुपये करने का प्रस्ताव दिया था. क्या सरकार ने PM किसान सालाना पेमेंट को दोगुना करने की इस कमिटी की सिफारिश मान ली है? इस पर 12 दिसंबर 2025 को राज्यसभा में सांसद समीरुल इस्लाम ने सवाल पूछा है. क्या सरकार ने PM किसान पेमेंट को दोगुना करके 12000 रुपये करने की सिफारिश मान ली है? जानें

विज्ञापन
विज्ञापन

क्‍या 12000 रुपये हो गई है पीएम क‍िसान की राश‍ि?

समीरुल इस्लाम ने सवाल पूछा था जिस पर सरकार की तरफ से जवाब दिया गया. आपको बता दें दिसंबर 2024 में सांसद की स्थाई समिति ने सुझाव दिया था कि किसानों को मौजूदा आर्थिक स्थिति देखते हुए 12000 सालाना कर दिया जाए. इस सवाल पर कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने साफ कहा है कि ऐसा कोई भी प्रस्ताव सरकार के विचाराधीन नहीं है. यानी पीएम किसान की राशि दुगनी करने की योजना फिलहाल नहीं है. इससे किसानों में फैली अफवाह पर भी विराम लग गया है.

किसान ID के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी है?
इस्लाम ने यह भी पूछा कि क्या PM किसान स्कीम का लाभ उठाने के लिए किसान ID का रजिस्ट्रेशन जरूरी है? इस पर ठाकुर ने कहा कि जिन 14 राज्यों में किसान रजिस्ट्री का काम शुरू हो गया है, वहां PM किसान स्कीम के तहत सिर्फ नए रजिस्ट्रेशन के लिए किसान ID जरूरी कर दी गई है. ठाकुर ने कहा क‍ि जिन राज्यों में किसान रजिस्ट्री का काम अभी शुरू नहीं हुआ है, वहां किसान बिना किसान ID के भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.

विज्ञापन

ठाकुर ने उन 14 राज्यों से, जहां किसान रजिस्ट्री का काम शुरू हो गया है, उन किसानों का डेटा भी दिया जिन्होंने अभी तक किसान ID के लिए रजिस्टर नहीं कराया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ