हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PM Kisan 22nd Installment: क‍िसानों को बड़ा झटका! 22वीं क‍िस्‍त आने से ठीक पहले कटे लाखों के नाम, चेक करें ल‍िस्‍ट

पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) की 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे करोड़ों किसानों के लिए एक बड़ी खबर है. जहां एक तरफ होली से पहले खाते में 2000 आने की उम्मीद है, वहीं दूसरी तरफ सरकार ने लाभार्थी सूची (Beneficiary List) की सफाई शुरू कर दी है. लाखों किसानों के नाम लिस्ट से काट दिए गए हैं.

विज्ञापन

PM Kisan 22nd Installment Latest Update: देश के करोड़ों क‍िसानों को पीएम क‍िसान योजना (PM Kisan Samman Yojana) के तहत 22वीं क‍िस्‍त के 2000 रुपये म‍िलने वाले हैं. उम्‍मीद की जा रही है क‍ि 22वीं क‍िस्‍त इसी सप्‍ताह या मार्च के पहले सप्‍ताह में जारी हो सकती है. हालांक‍ि, साल की पहली क‍िस्‍त जारी करने से पहले ही सरकार ने पीएम क‍िसान योजना के लाभार्थी सूची से लाखों क‍िसानों के नाम काट द‍िए हैं. दरअसल, हालिया जांच में लाखों किसान अपात्र पाए गए हैं, जिसकी वजह से उनकी किस्तें रोक दी गई हैं. सरकार ने यह कदम पीएम किसान योजना में पारदर्शिता लाने के लिए उठाया है.

New Banking System: जीरो बैलेंस अकाउंट से भी न‍िकाल सकते हैं 10000 रुपये, ये है धांसू ट्र‍िक

क‍िन कारणों से कट रहे नाम

पीएम किसान पोर्टल के अनुसार, मुख्य रूप से इन दो वजहों से फिजिकल वेरिफिकेशन किया जा रहा है और किस्तें रोकी जा रही हैं:

विज्ञापन

जमीन के मालिकाना हक में बदलाव: सरकार उन किसानों के दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रही है जिन्होंने 01 फरवरी 2019 के बाद जमीन अपने नाम करवाई है. अगर आपके पास इस तारीख से पहले खेती की जमीन नहीं थी, तो आपकी पात्रता की दोबारा जांच होगी.

चुटक‍ियों में चेक कर सकते हैं PF बैलेंस, ऐसे डाउनलोड करें EPFO पासबुक

विज्ञापन

एक परिवार, कई लाभार्थी: नियम के अनुसार, एक परिवार (पति-पत्नी और नाबालिग बच्चे) में केवल एक ही व्यक्ति इस योजना का लाभ ले सकता है. जांच में पता चला है कि कई घरों में पति और पत्नी दोनों किस्त ले रहे हैं. ऐसे मामलों में फिजिकल वेरिफिकेशन पूरा होने तक पैसा रोक दिया गया है. अगर वेरिफिकेशन में आप पात्र पाए जाते हैं, तभी रुकी हुई किस्त जारी की जाएगी. वरना, पिछली किस्तों की वसूली भी की जा सकती है.

DA Hike: इन सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर के लिए 10% बढ़ा DA, अगले महीने बढ़कर आएगी सैलरी

विज्ञापन

कैसे चेक करें अपना स्टेटस?
अगर आप असमंजस में हैं कि आपका नाम लिस्ट में है या नहीं, तो इन आसान स्टेप्स से चेक करें:

  • सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर ‘Farmers Corner’ में जाकर ‘Beneficiary Status’ या ‘Know Your Status’ पर क्लिक करें.
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड डालें.
  • ‘Get Data’ पर क्लिक करते ही आपकी पूरी कुंडली सामने आ जाएगी. यहां चेक करें कि आपकी e-KYC और Land Seeding ‘YES’ है या नहीं.

कब आएगी 22वीं किस्त?
21वीं किस्त के बाद अब किसानों की नजरें अगली किस्त पर हैं. हालांकि सरकार ने अभी तक कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है, लेकिन सूत्रों और मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो:

विज्ञापन

8th Pay Commission: 8वां वेतन लागू होते ही चपरासी की सैलरी हो जाएगी 58500 रुपये! जल्‍द आने वाला है फैसला

संभावित समय: इसी सप्‍ताह या मार्च 2026 का पहला सप्ताह.
होली का तोहफा: संभावना जताई जा रही है कि होली (4 मार्च) से पहले सरकार किसानों के खाते में 2000 रुपये की राशि ट्रांसफर कर सकती है.

विज्ञापन

Ration Card New Rules: नियम बदले, अगर नहीं किया ये काम तो कट जाएगा नाम, जानें पूरी डिटेल

फटाफट कर लें ये काम वरना नहीं आएगा पैसा
अगर आपने अभी तक e-KYC नहीं कराई है या आपका बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है, तो आपकी किस्त पक्का रुक जाएगी. इसे आप अपने नजदीकी CSC सेंटर या पीएम किसान ऐप के जरिए फेस ऑथेंटिकेशन से भी पूरा कर सकते हैं.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola