PM Kisan 22th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan) के लाभार्थियों के लिए बड़ा अपडेट आया है. सरकार फरवरी 2026 के अंतिम सप्ताह में योजना की 22वीं किस्त जारी करने की तैयारी कर रही है. जहां एक तरफ करोड़ों किसान अपने बैंक खातों में 2,000 आने का इंतजार कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ सरकार ने साफ कर दिया है कि हजारों किसान इस बार खाली हाथ रह सकते हैं.
अगर आपने समय रहते अपनी प्रोफाइल अपडेट नहीं की, तो आपकी किस्त भी रुक सकती है. आइए जानते हैं किन किसानों को इस बार पैसा नहीं मिलेगा.
इन 4 वजहों से नहीं आएंगे आपके 2000
कृषि मंत्रालय के नए आंकड़ों के अनुसार, नियमों की अनदेखी करने वाले किसानों के नाम पोर्टल से हटाए जा रहे हैं. मुख्य कारण ये हैं:
e-KYC न होना: सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि बिना e-KYC के किस्त जारी नहीं की जाएगी. अगर आपने अभी तक बायोमेट्रिक या ओटीपी के जरिए अपना केवाईसी पूरा नहीं किया है, तो आपका पैसा अटक जाएगा.
भू-सत्यापन (Land Seeding) में कमी: जिन किसानों के रिकॉर्ड में उनकी जमीन का वेरिफिकेशन (Land Seeding) ‘No’ दिख रहा है, उन्हें अगली किस्त नहीं दी जाएगी. सरकार केवल उन्हीं को पैसा दे रही है जिनके नाम पर खेती योग्य जमीन दर्ज है.
बैंक खाते से आधार लिंक न होना: यदि आपका बैंक खाता आधार (Aadhar) से लिंक नहीं है या DBT (Direct Benefit Transfer) मोड इनेबल नहीं है, तो पैसा ट्रांसफर फेल हो जाएगा.
गलत जानकारी: आवेदन के समय नाम, जेंडर या आधार नंबर में मामूली सी गलती भी किस्त रुकने का बड़ा कारण बन रही है.
कैसे चेक करें अपना स्टेटस? (Step-by-Step Guide)
क्या आपका नाम लाभार्थी सूची में है? इसे चेक करने का तरीका बहुत आसान है:
अपात्र किसानों पर गिरेगी गाज
सरकार अब उन लोगों से पैसा वापस (Recovery) भी ले रही है जो गलत तरीके से इस योजना का लाभ उठा रहे थे. यदि परिवार का कोई सदस्य इनकम टैक्स भरता है या सरकारी नौकरी में है, तो वे इस योजना के पात्र नहीं हैं.
PM किसान योजना का लाभ पाने के लिए पारदर्शिता सबसे जरूरी है. अगर आपका डेटा सही है, तो फरवरी के अंत तक आपके खाते में 2,000 रुपये की किस्त क्रेडिट हो जाएगी. किसी भी समस्या के लिए किसान हेल्पलाइन नंबर 155261 पर कॉल कर सकते हैं.