PM Kisan 13th Installment: प्रधानमंत्री किसान योजना के 10 करोड़ से ज्यादा किसानों के लिए अच्छी और जरूरी खबर है। किसानों का पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त का उनका जल्द खत्म होने वाला है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक लोहड़ी और मकर संक्रांति से पहले केंद्र सरकार देश भर के 10 करोड़ से ज्यादा पीएम किसान योजना लाभार्थियों के खाते में 13वीं किस्त का पैसा ट्रांसफर कर सकती है। हालांकि, अबतक इसको लेकर कोई सरकारी यानी अधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।
आपको बता दें कि अगर आप भी पीएम किसान (PM Kisan) योजना के लाभार्थी हैं और आपने अबतक अपना ई-केवाईसी नहीं करवाया है तो आपके खातें में 13वीं किस्त का पैसा नहीं आएगा। लिहाजा आप भी जल्द से जल्द इस योजना के लिए अपना ई-केवाईसी जल्द करवा लें। गौरतलब है कि सरकार ने इस योजना में किसी भी तरह की गड़बड़ी यानी धांधली को रोकने के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य कर दिया है। पीएम किसान योजना के जिन लाभार्थियों ने अपना ई-केवाईसी नहीं कराया है वो 13वीं किस्त के लाभ से वंचित रह जाएंगे। यानी उनके खाते में 13वीं किस्त का पैसा नहीं आएगा। ऐसे में आप जल्द से जल्द नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाकर या फिर खुद ऑनलाइन इस योजना के लिए ई-केवाईसी करा सकते हैं।
और पढ़िए – अच्छी खबर! मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 81 करोड़ से ज्यादा लोगों को फ्री में मिलेगी ये चीज
7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाली है दोहरी खुशी! जानें कितनी बढ़ जाएगी सैलरी
13वीं किस्त पाने के लिए ई-केवाईसी है जरूरी
आपको बात दें इस योजना के नियमों बदलाव करते हुए सरकार ने उलाभार्थियों खातों का Know-your-Customer (KYC) से ना जुड़ा होना अनिवार्य कर दिया है। जिन लोगों का केवाईसी नहीं हुआ था उनके खाते में 12वीं किस्त का पैसा नहीं आया है। यदि आपने भी अपना ई-केवाईसी नहीं कराया है तो जल्द करवा लें, वरना आपके खाते में 13वीं किस्त का भी पैसा नहीं आएगा।
ऐसे कराएं E-KYC
- पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट के दाईं ओर ई-केवाईसी के विकल्प पर क्लिक करें।
- अपना आधार नंबर दर्ज करें।
- अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें।
- इसके बाद ‘सबमिट’ पर क्लिक करें।
- बस, ऐसे ही ई-केवाईसी किया जाता है।
और पढ़िए – बुरी खबर! इस बैंक ने लोन दरों में की बढ़ोतरी, अब इतनी फिसदी ज्यादा जाएगी ब्याज
सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजना है ये
इस योजना के लोकर पिछले दिनों पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि ‘हमारे किसान भाई-बहनों पर देश को गर्व है। ये जितना सशक्त होंगे, नया भारत भी उतना ही समृद्ध होगा। मुझे खुशी है कि पीएम किसान सम्मान निधि और कृषि से जुड़ी अन्य योजनाएं देश के करोड़ों किसानों को नई ताकत दे रही हैं।’
दरअसल पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को साल में 2000-2000 रुपये की तीन किस्तों में कुल 6,000 रुपये दी जाती है। इस योजना के तहत पहली किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच में दी जाती है, जबकि दूसरी किस्त 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच में दी जाती है। वहीं, सरकार तीसरी किस्त का पैसा 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच में ट्रांसफर करती है। इस हिसाब से अगले महीने लाभार्थी किसानों के खाते में पीएम किसान की 13वीं किस्त आ सकती है।
संबंधित खबरें
भारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
46 mins agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
12 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
17 hrs agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
17 hrs agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
18 hrs agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
20 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
22 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
23 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
1 day agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines