पेट्रोल-डीजल की कीमत में कितना बदलाव? जानें देश के बड़े शहरों में क्या हैं रेट

देश में रोज पेट्रोल-डीजल की नई कीमत जारी की जाती है। 5 मई को देशभर के कई बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत में बदलाव नहीं हुआ है। अगर आप घर से निकल रहे हैं, तो पहले दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत देख लें।

petrol diesel price today 5 may

5 मार्च 2025 को पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी कर दी गई हैं। लंबे समय से तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुछ खास बदलाव नहीं किया है। रोज आम आदमी नए रेट देखता है कि शायद आज राहत मिलेगी, लेकिन आज भी कोई राहत नहीं दी गई है। पिछली बार मार्च 2024 में ही पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी देखी गई थी, उसके बाद से कोई बदलाव नहीं हुआ है। उस समय 2 रुपए प्रति लीटर पेट्रोल और 2 रुपए प्रति लीटर डीजल कम हुआ था। जानिए आज बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल की क्या कीमत है?

विज्ञापन

किस शहर में कितना रेट?

दिल्ली में आज पेट्रोल, 94.77 रुपए प्रति लीटर और डीजल का रेट 87.67 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई (महाराष्ट्र) में आज पेट्रोल 103.50 रुपए प्रति लीटर और डीजल का रेट 90.03 रुपए प्रति लीटर में खरीद सकते हैं। कोलकाता में आज पेट्रोल का रेट 105.01 रुपए प्रति लीटर है, वहीं, डीजल का रेट 91.82 रुपए प्रति लीटर में मिल रहा है। चेन्नई में आज पेट्रोल 100.80 रुपए प्रति लीटर में बिक रहा है। वहीं, डीजल का रेट 92.39 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर है।

विज्ञापन

नोएडा वाले आज पेट्रोल 94.87 रुपए प्रति लीटर में खरीद सकते हैं। जबकि, डीजल 88.01 रुपए प्रति लीटर में खरीदा जा सकता है। गुरुग्राम में आज पेट्रोल 95.07 रुपए प्रति लीटर में बिक रहा है। इसके अलावा, डीजल का रेट 87.93 रुपए प्रति लीटर में मिल रहा है।यूपी के लखनऊ में आज पेट्रोल का रेट 94.73 रुपए प्रति लीटर और डीजल का रेट 87.86 रुपए प्रति लीटर है। जयपुर में आज पेट्रोल का रेट 105.40 रुपए प्रति लीटर और डीजल का रेट 90.82 रुपए प्रति लीटर है। वहीं, पटना में आज पेट्रोल 105.23 रुपए प्रति लीटर में खरीदा जा सकता है। जबकि, डीजल 92.09 रुपए प्रति लीटर मेें मिल रहा है।

विज्ञापन

कैसे देख सकते हैं रोज की कीमत?

देश में ऑयल मार्केटिंग कंपनियां रोज तेल की नई कीमत अपडेट करती हैं। नए रेट का पता आप घर बैठे लगा सकते हैं। इसके लिए आप मैसेज भी कर सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर पता कर सकते हैं। इसके अलावा, BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS कर सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ