---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

Petrol Diesel Price Today: 2 से 3 रुपये सस्ता हो सकता है पेट्रोल-डीजल, लगातार घट रही है कच्चे तेल की कीमत!

Petrol Diesel Price Today 28 September 2024: भारतीय तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल और डीजल की कीमत को कम किया जा सकता है। संभावना है कि पेट्रोल और डीजल की कीमत में 2 से 3 रुपये कम हो सकते हैं।

---विज्ञापन---

Petrol Diesel Price Today 28 September 2024 in India: भारतीय तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों को कच्चे तेल की कीमत के आधार पर हर दिन अपडेट किया जाता है। हर सुबह 6 बजे भारतीय तेल कंपनियां पेट्रोल-डीजल की कीमत का संशोधन करती हैं। जिस तरह से कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है, उससे कहा जा सकता है कि पेट्रोल-डीजल भी 2 से 3 रुपये सस्ता हो सकता है।

क्यों किया जा रहा है ईंधन के सस्ते होने का दावा?

दरअसल, मार्च 2024 से अभी तक कच्चे तेल के रेट में 12 प्रतिशत तक कटौती हुई है। ऐसे में तेल बाजारों और रिफाइनिंग कंपनियों का मार्जिन बढ़ा है। इस वजह से कहा जा रहा है कि पेट्रोल और डीजल की कीमत भी कम हो सकती है। एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में इम्पोर्ट होने वाले कच्चे तेल की औसत कीमत सितंबर में कम होकर 74 डॉलर प्रति बैरल हो गई है।

---विज्ञापन---

आखिरी बार मार्च में घटे थे 2 रुपये

आपको जानकारी के लिए बता दें कि पेट्रोल-डीजल की कीमत में आखिरी बार 2 रुपये की कटौती मार्च 2024 में हुई थी। वहीं, अब देखना होगा कि देश में फिर से पेट्रोल और डीजल के रेट कब कम होंगे। आमतौर पर कच्चे तेल की कीमत, रुपये के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की कीमत, केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा वसूले जाने वाले टैक्स और देश में फ्यूल की मांग पर ईंधन की कीमत निर्भर होती है।

ये भी पढ़ें- Jio के 336 दिनों वाले रिचार्ज प्लान से बढ़ी Airtel और Vi की टेंशन!

---विज्ञापन---

देश के महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत

महानगर प्रति लीटर पेट्रोल के रेट प्रति लीटर डीजल के रेट
दिल्ली 94.72 रुपये 87.62 रुपये
मुंबई 104.21 रुपये 92.15 रुपये
कोलकाता 103.94 रुपये 91.76 रुपये
चेन्नई 100.75 रुपये 92.34 रुपये
बेंगलुरु 102.84 रुपये 88.95 रुपये

अन्य राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमत?

राज्य पेट्रोल की कीमत डीजल की कीमत
अंडमान और निकोबार 82.42 78.01
आंध्र प्रदेश 108.29 96.17
अरुणाचल प्रदेश 90.92 80.44
असम 97.14 89.38
बिहार 105.18 92.04
चंडीगढ़ 94.24 82.4
छत्तीसगढ़ 100.39 93.33
दादरा और नगर हवेली 92.51 88
दमन और दीव 92.32 87.81
दिल्ली 94.72 87.62
गोवा 96.52 88.29
गुजरात 94.71 90.39
हरियाणा 94.24 82.4
हिमाचल प्रदेश 95.89 87.93
जम्मू और कश्मीर 99.28 84.61
झारखंड 97.81 92.56
कर्नाटक 102.86 88.94
केरल 107.56 96.43
मध्य प्रदेश 106.47 91.84
महाराष्ट्र 103.44 89.97
मणिपुर 99.13 85.21
मेघालय 96.34 87.11
मिजोरम 93.93 80.46
नागालैंड 97.7 88.81
ओडिशा 101.06 92.64
पुडुचेरी 94.34 84.55
पंजाब 94.24 82.4
राजस्थान 104.88 90.36
सिक्किम 101.5 88.8
तमिलनाडु 100.75 92.34
तेलंगाना 107.41 95.65
त्रिपुरा 97.47 86.5
उत्तर प्रदेश 94.56 87.66
उत्तराखंड 93.45 88.32
पश्चिम बंगाल 104.95 91.76

 

कैसे जानें पेट्रोल और डीजल की कीमत

भारतीय तेल कंपनियों की ऑफिशियल वेबसाइट, ऐप या SMS से आप ईंधन के रेट चेक कर सकते हैं। मैसेज के माध्यम से जानने के लिए इंडियन ऑयल के 9224992249 नंबर पर RSP <स्पेस> पेट्रोल पंप का डीलर कोड SMS करें। हिंदुस्तान पेट्रोलियम के 9222201122 पर HPPrice <स्पेस> पेट्रोल पंप का डीलर कोड SMS करें। भारत पेट्रोलियम के 9223112222 पर RSP <स्पेस> पेट्रोल पंप का डीलर कोड SMS करें।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Amazon vs Flipkart Sale: कहां iPhone ज्यादा सस्ता? जानें डील्स

First published on: Sep 28, 2024 07:18 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola