Jio के 336 दिनों वाले रिचार्ज प्लान से बढ़ी Airtel और Vi की टेंशन, कम में मिल रहा है ज्यादा बेनिफिट!

Jio Recharge Plan with 336 Days Validity: जियो के 336 दिनों की वैधता वाले सस्ते रिचार्स प्लान से एयरटेल और वोडाफोन की टेंशन बढ़ गई है। आइए उस रिचार्ज प्लान के बारे में जानते हैं।

Jio Recharge Plan with 336 Days Validity

336 दिनों वाला रिचार्ज प्लान

Jio Recharge Plan with 336 Days Validity: लंबी वैधता के साथ आने वाले रिचार्ज प्लान को अपनाने की सोच रहे हैं, लेकिन पॉकेट पर ज्यादा असर भी न पड़े ये भी चिंता सता रही है? तो इसे लेकर टेंशन न लें क्योंकि जियो ने हाल ही में अपने ग्राहकों के लिए एक किफायती रिचार्ज प्लान पेश किया है जिसने ग्राहकों की टेंशन कम कर दी है लेकिन एयरटेल और वोडाफोन के लिए टेंशन बढ़ा दी है।

विज्ञापन

जी हां, 336 दिनों की वैधता के साथ रिलायंस जियो ने एक सस्ता रिचार्ज प्लान पेश किया है। ये प्लान कम कीमत में करीब 11 महीने के लिए अपने ग्राहकों को अधिक बेनिफिट्स दे रहा है। आइए 336 दिनों वाले सस्ते रिचार्ज प्लान के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन

Jio Cheapest Annual Recharge Plan

जियो अपने ग्राहकों के बीच सस्ते और बेहतरीन नेटवर्क सर्विस प्रदान करने वाले रिचार्ज प्लान के लिए जाना जाता है। जियो ने हाल ही में 1000 रुपये से कम का प्लान पेश किया है जो 336 दिनों की वैधता के साथ आता है। सिर्फ 895 रुपये में करीब 11 महीने की वैधता वाला प्लान मिल रहा है।

विज्ञापन

Jio Rs 895 Plan Benefits

जियो का 895 रुपये वाला प्लान 336 दिनों की वैधता के साथ आता है। ये प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा के साथ आता है। प्लान के साथ आपको डेटा और एसएमएस की सुविधा मिलती है। किसी भी नेटवर्क पर यूजर्स अनलिमिटेड बातचीत कर सकते हैं। प्लान के साथ हर 28 दिन के लिए 50 SMS की सुविधा मिलती है। इसके अलावा हर 28 दिनों के लिए यूजर्स को 2GB हाई स्पीड डेटा की सुविधा मिलती है। इसके अलावा जियो टीवी, जियो सिनेमा और जियो क्लाउड जैसे ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।

Jio के इस प्लान Airtel और Vi की बढ़ी टेंशन

दरअसल, जियो अपने ग्राहकों को 336 दिनों की वैधता के साथ सिर्फ 895 रुपये में प्लान ऑफर कर रहा है, लेकिन एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के पास इतने दिनों की वैधता वाला कोई प्लान नहीं है। दोनों टेलीकॉम कंपनियां 1,999 रुपये का प्लान 365 दिनों की वैधता के साथ प्रदान करती हैं। प्लान के साथ कुल 24GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS की सुविधा मिलती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ