Petrol Diesel Price Today 28 May 2024: देश भर में पेट्रोल और डीजल की कीमत जारी हो चुकी है। रोजाना सुबह ईंधन के रेट अपडेट हो जाते हैं। लगातार साल 2017 से भारतीय तेल कंपनियों द्वारा ईंधन के रेट अपडेट किए जा रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत के आधार पर भारतीय तेल कंपनी पेट्रोल-डीजल के दाम जारी करती हैं। आज 28 मई, मंगलवार को भी ईंधन के रेट जारी हो गए हैं। हालांकि, राष्ट्रीय स्तर पर किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है। आइए देश के महानगरों के अलावा अन्य शहरों में ईंधन के रेट क्या हैं? जानते हैं।

देश के चार महानगरों में पेट्रोल की कीमत?

  1. दिल्ली में प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये  है।
  2. मुंबई में प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपये है।
  3. कोलकाता में प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये है।
  4. चेन्नई में प्रति लीटर पेट्रोल 100.75 रुपये है।

देश के चार महानगरों में डीजल की कीमत?

  1. दिल्ली में डीजल के रेट 87.62 रुपये प्रति लीटर है।
  2. मुंबई में डीजल के रेट 92.15 रुपये प्रति लीटर है।
  3. कोलकाता में डीजल के रेट 90.76 रुपये प्रति लीटर है।
  4. चेन्नई में डीजल के रेट 92.34 रुपये प्रति लीटर है।
ये भी पढ़ें- जून में यहां बंद रहेंगे शराब के ठेके, जानें कब और क्यों?

आपके शहर में प्रति लीटर ईंधन की कीमत?

शहर पेट्रोल की कीमत डीजल की कीमत
नोएडा 95.66 रुपये 87.76 रुपये
गुड़गांव 94.90 रुपये 87.76 रुपये
लखनऊ 94.56 रुपये 87.66 रुपये
कानपुर 94.50 रुपये 88.86 रुपये
प्रयागराज 95.28 रुपये 88.45 रुपये
आगरा 94.47 रुपये 87.53 रुपये
वाराणसी 95.07 रुपये 87.76 रुपये
मथुरा 94.41 रुपये 87.19 रुपये
मेरठ 94.43 रुपये 87.49 रुपये
गाजियाबाद 94.65 रुपये 87.75 रुपये
गोरखपुर 94.97 रुपये 88.13 रुपये
पटना 106.06 रुपये 92.87 रुपये
जयपुर 104.88 रुपये 90.36 रुपये
हैदराबाद 107.41 रुपये 95.65 रुपये
बेंगलुरु 99.84 रुपये 85.93 रुपये
भुवनेश्वर 101.06 रुपये 92.64 रुपये
चंडीगढ़ 94.64 रुपये 82.40 रुपये
ये भी पढ़ें- गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने पर सभी नहीं होते बीमा के हकदार, जानें क्यों?

SMS से चेक करें ईंधन के नए रेट

आप अपने फोन के माध्यम से पेट्रोल और डीजल के रेट का पता कर सकते हैं। भारतीय तेल कंपनियों द्वारा अपनी ऑफिशियल साइट पर रोजाना ईंधन के रेट अपडेट कर दिए जाते हैं। आप इंडियन ऑयल के ऐप के माध्यम से भी पेट्रोल और डीजल की कीमत जा सकते हैं। मैसेज के जरिए ईंधन की कीमत जानने के लिए आप इंडियन ऑयल, बीपीसीएल और एचपीसीएल के नंबर पर अपने शहर का पिन को SMS कर सकते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं तो 9224992249 नंबर पर RSP और अपने शहर का कोड मैसेज करें। ऐसा ही मैसेज बीपीसीएल के 9223112222 नंबर पर कर सकते हैं। एचपीसीएल के यहां ईंधन के रेट का पता करने के लिए 9222201122 नंबर पर HPPrice और अपने शहर का कोड मैसेज करें। ये भी पढ़ें- Jio का 230 रुपये प्रति माह वाला रिचार्ज प्लान!