Dry Days in Delhi: जून में बंद रहेंगे शराब के ठेके, जानें कब-कब और क्यों?

Dry Days in Delhi NCR: 1 जून को लोकसभा चुनाव के 7वें चरण की वोटिंग होनी है। 4 जून को चुनाव के नतीजे भी सभी के सामने आ जाएंगे। देश की राजधानी दिल्ली में जून में कब-कब शराब की दुकानें बंद रहेंगी? आइए जानते हैं।

Dry Days in Delhi NCR

शराब की दुकानें बंद

Dry Days in Delhi NCR: देश भर में चुनावी माहौल चल रहा है। लोकसभा चुनाव के अंतिम पड़ाव की वोटिंग 1 जून 2024 को होनी है। इस दौरान शराब के शौकीन लोगों के लिए भी एक बड़ी खबर है। जून की शुरुआत के साथ 7वें चरण की वोटिंग होने वाले राज्यों में सभी शराब के ठेके बंद रहेंगे। अंतिम वोटिंग पड़ जाने के बाद 4 जून को लोकसभा चुनाव के रिजल्ट (Lok Sabha Election 2024 Result) आएंगे और इस दिन दिल्ली में शराब की सभी दुकानें बंद रहेंगी।

विज्ञापन

न देशी, न विदेशी

दिल्ली में देशी, विदेशी, वाइन और बीयर समेत अन्य तरह की कोई भी शराब नहीं मिलेगी। हालांकि, जून में कुछ खास अवसर होने पर ही शराब की दुकानें बंद रहने वाली हैं। आइए जानते हैं कब और क्यों दिल्ली एनसीआर में शराब के ठेके बंद रहेंगे।

विज्ञापन

दिल्ली में इतने दिन बंद रहेंगे ठेके

दिल्ली एनसीआर में जून के महीने में दो दिनों के लिए शराब की सभी दुकानें बंद रहेंगी। लोकसभा चुनाव के रिजल्ट के कारण 4 जून 2024 को दिल्ली, फरीदाबाद और गुरुग्राम में शराब की दुकानें बंद रहने वाली हैं। राजधानी दिल्ली में ईद उल-अज़हा यानी बकरा ईद के अवसर पर शराब की सभी दुकानें बंद होंगी। 4 जून और 17 जून को दिल्ली में ड्राई डे होने के कारण शराब के ठेके बंद रहेंगे।

विज्ञापन

दिल्ली में 25 मई को 6वें चरण के दौरान लोकसभा चुनाव की वोटिंग हुई थी। इससे एक दिन पहले 24 मई की शाम को ही दिल्ली में सभी जगह शराब बिक्री बंद हो गई थी। वहीं, अब 4 जून को चुनाव के रिजल्ट के दौरान शराब के ठेके बंद रहेंगे। जबकि, 17 जून 2024 को बकरा ईद होने के कारण शराब की दुकानें बंद रहेंगी।

भारत में ड्राई डे कब होता है?

किसी खास अवसर या राष्ट्रीय छुट्टी होने पर सरकार की ओर से ड्राई डे की घोषणा की जाती है। अलग-अलग राज्य की सरकार द्वारा ड्राई डे की तारीख तय की जा सकती है। ड्राई डे पर शराब के ठेके बंद रहते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ