Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के आज के दाम जारी, जानें कितने का मिलेगा ईंधन?

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल के आज के दाम आ गए हैं। टंकी फुल कराने से पहले नई रेट लिस्ट पर नजर जरूर डाल लें। हालांकि तेल के दामों में किसी तरह का बड़ा बदलाव नहीं है, लेकिन इंटरनेशनल मार्केट के मुताबिक रेट अपडेट किए गए हैं।

Petrol Diesel Price Today 16 April 2024 in Hindi

Petrol Diesel Price Today

Petrol Diesel Price Today: आज अष्टमी है और लोग कन्या पूजन करके नवरात्रि व्रत खोल रहे हैं। वहीं आज कुछ लोग माता के दर्शन करने मंदिरों में भी पहुंच रहे हैं। दिनभर लोगों का मंदिरों में आना-जाना लगा रहेगा। ऐसे में लोगों को अपने वाहनों की तेल की टंकी फुल करानी होगी। इसके लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतें पहले से पता होनी चाहिएं।

विज्ञापन

हर रोज की तरह आज फिर सुबह 6 बजे ही ईंधन के नए रेट जारी हो गए थे। हालांकि पेट्रोल डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन क्रूड ऑयल की इंटरनेशनल मार्केट में प्राइस के अनुसार पेट्रोल-डीजल की कीमतें तेल कंपनियों ने अपडेट की हैं तो आइए जानते हैं कि आज 16 अप्रैल को पेट्रोल और डीजल कितने रुपये में मिलेगा।

विज्ञापन

चारों महानगरों में ईंधन की कीमत

  • दिल्ली में आज पेट्रोल 94.72 रुपये में मिलेगा। डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर में खरीद पाएंगे।
  • मुंबई में पेट्रोल आज 104.21 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। डीजल का दाम 92.15 रुपये प्रति लीटर है।
  • कोलकाता में पेट्रोल आज 103.94 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। वहीं डीजल 90.76 रुपये में मिलेगा।
  • चेन्नई में आज पेट्रोल का भाव 100.75 रुपये प्रति लीटर है। डीजल 92.34 रुपये में मिलेगा।

यह भी पढ़ें:Cyber Fraud : आपके PAN पर किसी और ने तो नहीं ले रखा लोन? ऐसे करें चेक

विज्ञापन

देश के अन्य शहरों में कितने का मिलेगा ईंधन?

  • नोएडा में पेट्रोल 94.83 और डीजल 87.96 रुपये प्रति लीटर मिलेगा।
  • गुरुग्राम में पेट्रोल 95.19 और डीजल 88.05 रुपये प्रति लीटर मिलेगा।
  • बेंगलुरु में पेट्रोल 99.84 और डीजल 85.93 रुपये प्रति लीटर मिलेगा।
  • चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.24 और डीजल 82.40 रुपये प्रति लीटर मिलेगा।
  • हैदराबाद में पेट्रोल 107.41 और डीजल 95.65 रुपये प्रति लीटर मिलेगा।
  • जयपुर में पेट्रोल 104.88 और डीजल 90.36 रुपये प्रति लीटर मिलेगा।
  • पटना में पेट्रोल 105.18 और डीजल 92.04 रुपये प्रति लीटर मिलेगा।
  • लखनऊ में पेट्रोल 94.65 और डीजल 87.76 रुपये प्रति लीटर मिलेगा।

यह भी पढ़ें:Income Tax : 7 लाख रुपये की कमाई पर टैक्स होगा जीरो, आप भी जान लें यह फॉर्मूला

ऑयल मार्केटिंग कंपनियां जारी करतीं रेट

बता दें कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर रोज सुबह ईंधन के नए रेट जारी करती हैं। 22 मई 2022 से पेट्रोल-डीजल के दामों में ज्यादा बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि गत 14 मार्च को 2 रुपये दाम बढ़ाया गया था, लेकिन इससे ज्यादा असर नहीं पड़ा। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया पेट्रोल-डीजल के दाम जारी करती हैं। लोग घर बैठे SMS करके ईंधन के रेट पता लगा सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ