पेट्रोल पंप पहुंचने से पहले गाड़ी में जरूर रख लें ये कागज, वरना नहीं म‍िलेगा पेट्रोल-डीजल

Delhi Petrol Diesel New Rules: अगर आप द‍िल्‍ली में हैं और कार या बाइक में पेट्रोल डलवाने पेट्रोल पंप की तरफ रुख कर रहे हैं तो अपनी गाड़ी में ये जरूरी कागजात जरूर रख लें. क्‍योंक‍ि इनको चेक क‍िए ब‍िना पेट्रोल या डीजल नहीं म‍िलेगा.

Delhi Petrol Diesel New Rules

नए न‍ियम 18 द‍िसंबर से लागू होंगे.

द‍िल्‍ली में पॉल्‍यूशन की हालत अब क‍िसी से छ‍िपी नहीं है. ऐसे में राज्‍य सरकार प्रदूषण पर लगाम कसने के ल‍िए तमाम उपाय कर रही है और उनका पहला कदम है, ऐसी गाड़ियों पर रोक लगाना, ज‍िनके पास पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल (PUC) सर्टिफिकेट नहीं है. अगर आपके पास ये सर्ट‍िफ‍िकेट नहीं है तो आप क‍िसी भी हाल में पेट्रोल पंप से पेट्रोल या डीजल नहीं भरवा सकते. ऐसी गाड़ियों को फ्यूल पंप पर रिफिल करवाने से मना किया जा सकता है. दिल्ली सरकार के नए न‍ियमों के अनुसार पेट्रोल पंप पर फ्यूल भरवाने के लिए ‘पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल’ (PUC) सर्टिफिकेट को जरूरी बना द‍िया गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

कल से लागू हो रहे नए न‍ियम

नए न‍ियम कल यानी 18 द‍िसंबर से लागू हो रहे हैं. दिल्‍ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा है कि ऐसे वाहनों को पेट्रोल डीजल नहीं द‍िया जाएगा, ज‍िनके पास वैध PUC सर्टिफिकेट नहीं है. ऐसे में अगर आपके पास कोई भी ऐसी गाड़ी है ज‍िसमें डीजल या पेट्रोल र‍िफ‍िल कराने की जरूरत है तो अपने साथ आपको PUC यानी पॉल्‍यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट रखना ही होगा. हालांक‍ि आप इसकी डिजिटल कॉपी भी द‍िखा सकते हैं या नहीं इसे लेकर स्‍पष्‍ट न‍िर्देश नहीं हैं.

पेट्रोल पंप के सभी कर्म‍ियों को यह साफ न‍िर्देश द‍िया गया है क‍ि जब क‍ि कार या वाहन माल‍िक उन्‍हें PUC सर्टिफिकेट नहीं द‍िखा देते हैं, वो तेल न भरें.

विज्ञापन

दूसरी ओर द‍िल्‍ली ट्रैफ‍िक पुल‍िस भी मुस्‍तैद नजर आ रही है. द‍िल्‍ली में 8.66 लाख से अधिक वाहनों के चालान किए जा चुके हैं. बता दें क‍ि इससे पहले भी द‍िल्‍ली सरकार की तरफ से ऐसे कदम उठाए जा चुके हैं और इससे प्रदूषण से राहत म‍िली है.

विज्ञापन

पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल (PUC) सर्टिफिकेट, रजिस्टर्ड PUC सेंटर्स से जारी किया जाता है. इस सर्ट‍िफ‍िकेट से दरअसल, ये पता चलता है क‍ि गाड़ी से न‍िकलने वाले धुंए से क‍ितना प्रदूषण हो रहा है. दिल्ली के 10 जोन में ऐसे लगभग 966 सेंटर फैले हुए हैं. ये सेंटर गाड़ियों से होने वाले प्रदूषण की निगरानी करने और एमिशन नॉर्म्स के हिसाब से गाड़ियों की फिटनेस सर्टिफाई करने में अहम भूमिका निभाते हैं. पॉल्यूशन लेवल टेस्ट इंस्पेक्टर यह पक्का करने के लिए रैंडम चेक भी करते हैं कि PUC सेंटर सही सर्टिफ‍िकेट जारी कर रहे हैं या नहीं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ