हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Paytm Fastag को लेकर नया अपडेट, 15 मार्च से पहले नए का प्रोसेस जान लें

Paytm Fastag Update: हाल ही में, आरबीआई द्वारा पेटीएम पेमेंट्स बैंक को दिए गए झटके के बाद फास्टैग यूजर्स के लिए बड़ी खबर आई है। यह तो सबको पता है कि 15 मार्च के बाद यूजर्स पेटीएम फास्टैग में बचे पैसों से रिचार्ज या टॉप-अप नहीं कर पाएंगे। जानिए कैसे खरीदें नया फास्टैग।

विज्ञापन
Paytm Fastag Update

Paytm Fastag Update: आरबीआई ने बीते महीने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का इस्तेमाल करने वाले लोगों को बड़ा झटका दिया था। केंद्रीय बैंक ने पेटीएम के पेटीएम पेमेंट्स बैंक को 29 फरवरी से अपने अकाउंट या वॉलेट में कोई भी नई डिपॉजिट एक्सेप्ट करने पर रोक लगाने का ऐलान किया था। बाद में, इस डेडलाइन को 15 मार्च तक बढ़ा दिया गया।

इसके बाद यूजर्स पेटीएम पेमेंट्स बैंक में किसी भी तरह का डिपॉजिट या क्रेडिट ट्रांजेक्शन नहीं कर सकेंगे। इस बीच नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक को फास्टैग सर्विस के लिए ऑथराइज्ड बैंकों की लिस्ट से हटा दिया है। 15 मार्च के बाद आपका पेटीएम फास्टैग बंद हो जाएगा। जानिए कैसे खरीदें नया फास्टैग।

आरबीआई ने कहा कि 15 मार्च के बाद कोई भी यूजर अपने अकाउंट, वॉलेट, फास्टैग, प्रीपेड उपकरण, नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड, आदि में टॉप अप नहीं कर पाएंगे।

Paytm FASTag Deactivate करने का प्रोसेस

1. इसके लिए यूजर को 1800-120-4210 टोल-फ्री नंबर डायल करना होगा। इसके साथ-साथ अपने रजिस्टर्ड फोन नंबर और व्हीकल रजिस्ट्रेशन नंबर (VRN) या टैग आईडी प्रोवाइड करनी होगी।
2. इसके बाद Paytm अपने यूजर के FASTag को बंद कर देगा।

यह भी पढ़ें: Paytm Sound Box लेना हुआ आसान, कम किस्तों में खरीदें, नहीं होगा पेमेंट फ्रॉड

Paytm App से FASTag Deactivate करने का प्रोसेस

1. सबसे पहले अपने मोबाइल फोन के पेटीएम ऐप पर जाएं और प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करें।
2. Help & Support ऑप्शन पर जाकर Banking Services & Payments > “FASTag” पर क्लिक करें।
3. “Chat with us” पर जाकर एक्ज्यूक्टिव से अपना Paytm FASTag Deactivate करने के लिए कहें।

Paytm Fastag ऑनलाइन एक्टिव कैसे करें?

1. सबसे पहले “My FASTag” ऐप इंस्टॉल करें और “Activate FASTag” पर क्लिक करके आगे बढ़ें।
2. Amazon या Flipkart में से किसी एक पर जाएं।
3. इसमें FASTag ID डालें या क्यूआर कोड स्कैन करें।
4. अपने व्हीकल से जुड़ी जानकारी भरें और इसके बाद नया FASTag एक्टिवेट हो जाएगा।

ऑनलाइन कैसे खरीदें नया फास्टैग?

1. अपने मोबाइल फोन के Google Play Store या Apple App Store पर जाकर “My FASTag” ऐप डाउनलोड करें।

2. ई-कॉमर्स लिंक तक जाना है तो “Buy FASTag” पर जाएं।
3. फास्टैग खरीद लें और आपके एड्रेस पर इसकी डिलीवरी हो जाएगी।

यह भी पढ़ें: Paytm Payment Bank के यूजर्स को तगड़ी राहत, 15 मार्च के बाद भी मिल सकेगी सर्विस

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें