अगर आप या आपके आसपास कोई पान मसाला खाता है, तो आने वाले समय में आपको पान मसाला के पैकेट्स में बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है. भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण यानी FSSAI ने पर्यावरण और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए पान मसाला की पैकेजिंग को लेकर कड़े नए नियम लागू किए हैं. इसके तहत अब पान मसाला की प्लास्टिक पैकिंग और कुछ खास सिंथेटिक पदार्थों के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है.
आइए समझते हैं कि FSSAI के नए नियम क्या हैं, कंपनियों को क्या बदलाव करने होंगे और इसका आपकी जेब पर क्या असर पड़ सकता है.
आपके सोना-चांदी खरीदने से सरकार हुई मालामाल! 3 महीने में कमा डाले 10000 करोड़ रुपये
FSSAI का नया नियम क्या है?
FSSAI ने 7 अगस्त 2026 को खाद्य सुरक्षा एवं मानक (पैकेजिंग) नियम, 2018 में संशोधन की अधिसूचना जारी की है. ये नियम ऑफिशियल गजट में प्रकाशित होते ही लागू हो जाएंगे. नए नियमों के अनुसार जो पान मसाला अभी प्लास्टिक के छोटे पाउच या पुड़ियों में बिकता है, उस पर अब रोक रहेगी. अब कंपनियों को कागज (Paper), गत्ता (Cardboard), सेलुलोज या प्राकृतिक स्रोतों से बनी सामग्री का ही इस्तेमाल करना होगा. इन इको-फ्रेंडली पैक्स में किसी भी तरह का प्लास्टिक या प्रतिबंधित सिंथेटिक पदार्थ नहीं होना चाहिए.
इन चीजों के इस्तेमाल पर भी लगा बैन
FSSAI ने केवल सामान्य प्लास्टिक पर ही बैन नहीं लगाया है, बल्कि कई अन्य पैकेजिंग मटेरियल्स पर भी पूरी तरह पाबंदी लगा दी है. जैसे कि पॉलीथिन (Polyethylene) और पॉलीप्रोपाइलीन (Polypropylene), पॉलिएस्टर, पीवीसी (PVC), सिंथेटिक पॉलीमर और को-पॉलीमर पर भी रोक लगा दी गई है. इसके अलावा परतदार सामग्री (Laminated Material) और एल्युमिनियम फॉइल और मेटलराइज्ड लेयर्स (Metallised Layers) पर भी पाबंदी है.
कंपनियों के पास अब क्या विकल्प हैं?
प्लास्टिक पाउच बंद होने के बाद FSSAI ने कंपनियों को सुरक्षित विकल्प भी दिए हैं:
टिन के डिब्बे (Tin Containers): कंपनियां अब पान मसाला पैकिंग के लिए टिन के डिब्बों का उपयोग कर सकती हैं.
कांच की बोतलें (Glass Containers): टिन के अलावा कांच के जार या कंटेनर का इस्तेमाल भी किया जा सकेगा.
पेपर पैकेट्स: प्लास्टिक-फ्री बायोडिग्रेडेबल पेपर पैक्स का इस्तेमाल होगा.
कंपनियों और कीमतों पर क्या पड़ेगा असर?
प्लास्टिक के छोटे पाउच काफी सस्ते होते थे. अब टिन, ग्लास या स्पेशल पेपर पैकेजिंग अपनाने से कंपनियों की लागत (Packaging Cost) बढ़ जाएगी. टिन और कांच के डिब्बे प्लास्टिक पाउच की तुलना में भारी और ज्यादा जगह घेरने वाले होते हैं. इससे सामान को एक जगह से दूसरी जगह भेजने का किराया और स्टोरेज खर्च भी बढ़ेगा. पैकेजिंग और ट्रांसपोर्टेशन की लागत बढ़ने का सीधा असर आने वाले समय में पान मसाला के एमआरपी (MRP) पर भी दिख सकता है.
दरअसल, FSSAI का यह फैसला पर्यावरण में प्लास्टिक कचरे को कम करने और खाद्य सुरक्षा को बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि, इसके चलते पान मसाला कंपनियों को अपनी पूरी सप्लाई चेन में बड़े बदलाव करने पड़ेंगे.
संबंधित खबरें
एडवांस बुकिंग कराने वाले ध्यान दें, दिसंबर से बदल जाएंगे टिकट के PNR नंबर
14 hrs agoसोने-चांदी पर टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: खत्म हो सकती है GST छूट
16 hrs agoदेश की इकोनॉमी तो रॉकेट बनी, फिर शेयर बाजार के रिटर्न क्यों हैं सुस्त?जानें
17 hrs agoसस्ता हुआ सोना! जानिए दिल्ली से मुंबई तक क्या हैं 22K और 24K गोल्ड का रेट
18 hrs agoक्या अब हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक? वायरल मैसेज की खुली पोल
20 hrs agoEverest जीरा पाउडर में मिले तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक, जांच में हुआ खुलासा
21 hrs agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; लेकिन खरीदारी घटी
22 hrs agoRBI MPC Meeting आज से शुरू, त्योहारों पर महंगी हो सकती है लोन EMI
23 hrs agoGST नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी, अब सीधे गिरफ्तार नहीं कर सकेंगे अफसर
1 day agoमुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1B के एक हिस्से का होगा पुनर्विकास
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines