Free LPG Cylinder Scheme: दिल्ली और UP में मिलेगा फ्री एलपीजी सिलेंडर! जानिए किन्हें मिलेगा फायदा और कैसे करें अप्लाई
Free Gas Cylinder Scheme 2026: दिवाली पर दिल्ली और उत्तर प्रदेश सरकार दे रही है मुफ्त एलपीजी सिलेंडर. जानिए राशन कार्ड धारकों और उज्ज्वला लाभार्थियों को कैसे मिलेगा फायदा.

त्योहारों के मौसम में आम जनता और गृहिणियों के लिए एक बेहद राहत भरी खबर सामने आई है. देश में जहां एक तरफ महंगाई से राहत देने के लिए केंद्र सरकार उज्ज्वला योजना चला रही है, वहीं दूसरी तरफ दिल्ली और उत्तर प्रदेश (UP) की सरकार ने दिवाली के खास मौके पर पात्र लोगों को मुफ्त में रसोई गैस (Free LPG Cylinder) देने का बड़ा ऐलान किया है. जानिये दिल्ली और यूपी में किन-किन परिवारों को यह फ्री सिलेंडर मिलेगा और इसका फायदा उठाने के लिए क्या-क्या शर्तें तय की गई हैं.
दिल्ली में किन्हें मिलेगा फ्री एलपीजी और पीएनजी का फायदा?
2 / 6दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के अनुसार, राज्य में राशन कार्ड धारक इस योजना का लाभ उठा सकते हैं. दिल्ली के वे सभी परिवार जिनके पास राशन कार्ड (Ration Card) उपलब्ध है, वे इस योजना के दायरे में आएंगे. इस योजना की सबसे खास बात यह है कि केवल सिलेंडर इस्तेमाल करने वालों को ही नहीं, बल्कि पीएनजी (PNG Connection) इस्तेमाल करने वाले राशन कार्ड धारकों को भी साल में 2 बार (दिवाली और होली) आर्थिक मदद दी जाएगी. इसके लिए यह बिल्कुल जरूरी नहीं है कि आप उसी महीने सिलेंडर रिफिल करवाएं.
उत्तर प्रदेश (UP) में किसे मिलेगा मुफ्त सिलेंडर?
3 / 6उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा साल 2022 से रिपिल एलपीजी सिलेंडर योजना चलाई जा रही है. यूपी में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के सभी लाभार्थियों को दिवाली के अवसर पर 1 मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर दिया जाएगा. यूपी में उज्ज्वला लाभार्थी साल में 2 बार यानी होली और दिवाली के त्योहारों पर फ्री में एलपीजी रिफिल करवा सकते हैं.
उज्ज्वल योजना में बदल चुके हैं नियम
4 / 6केंद्र सरकार ने साल 2016 में उज्ज्वला योजना की शुरुआत की थी, ताकि गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को सब्सिडी वाले दरों पर रसोई गैस उपलब्ध कराई जा सके. ध्यान देने वाली बात यह है कि पहले इस योजना के तहत साल में 9 सिलेंडर सब्सिडी पर मिलते थे, लेकिन नए नियमों के तहत अब सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या घटाकर सालाना 4 सिलेंडर कर दी गई है. दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम एलपीजी सिलेंडर की कीमत ₹942 है, जबकि उज्ज्वला लाभार्थियों को यह इससे कम कीमत में पड़ता है.
उज्ज्वल योजना (Free LPG) के लिए आवेदन कैसे करें?
5 / 6अगर आप उज्ज्वल योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं. जरूरी दस्तावेज (Documents Required): बीपीएल (BPL) प्रमाण पत्र या SECC सूची में नाम. पहचान पत्र और एड्रेस प्रूफ (Address Proof). पैन कार्ड (PAN Card). बैंक खाते की जानकारी (Passbook Details). जाति प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो.
घरेलू बजट को राहत
6 / 6दिवाली और होली जैसे बड़े त्योहारों पर दिल्ली और यूपी सरकार की यह पहल गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के घरेलू बजट को काफी राहत देने वाली है. अगर आप पात्र हैं, तो अपने राशन कार्ड और योजना के दस्तावेजों को अपडेट रखें ताकि समय पर इस योजना का लाभ मिल सके.



















