आपके सोना-चांदी खरीदने से सरकार हुई मालामाल! 3 महीने में कमा डाले 10000 करोड़ रुपये

Gold Silver Customs Duty Revenue 2026: सोने-चांदी पर आयात शुल्क बढ़ने से सरकार ने 3 महीने में 10,463 करोड़ रुपये कमाए. जानिए संसद में प्रस्तुत डेटा, स्मगलिंग पर एक्शन और RBI के पास मौजूद 880 टन सोने की पूरी डिटेल.

gold silver (1)

आपने सोना खरीदा तो सरकार की कैसे हो गई कमाई.

विज्ञापन

भारत में सोने-चांदी के प्रति लोगों की दीवानगी किसी से छिपी नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके और हमारे द्वारा खरीदे गए सोने-चांदी पर सरकार की भी बंपर कमाई हुई है? देश में सोने, चांदी और अन्य कीमती धातुओं (Precious Metals) पर कस्टम ड्यूटी (आयात शुल्क) बढ़ाने के बाद केंद्र सरकार के खजाने में रिकॉर्ड इजाफा हुआ है. सरकार को महज 3 महीनों में ही कस्टम ड्यूटी से 10,463 करोड़ रुपये का भारी-भरकम राजस्व (Revenue) मिला है.

आइए जानते हैं कि संसद में सरकार ने इस कमाई, सोने की तस्करी और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गोल्ड रिजर्व को लेकर क्या-क्या बड़े खुलासे किए हैं.

विज्ञापन

महज 3 महीने में 10000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में एक लिखित सवाल के जवाब में बताया कि वित्त वर्ष 2026 में 13 मई 2026 से 2 अगस्त 2026 के बीच (महज तीन महीने से कम समय में) सरकार को आयात शुल्क से कुल 10,463 करोड़ रुपये का राजस्व मिला है. अकेले सोने से हुई सबसे ज्यादा कमाई: कस्टम ड्यूटी से हुई इस कुल कमाई में सबसे बड़ा हिस्सा सोने का है. कुल 10,463 करोड़ रुपये में से अकेले 10,040 करोड़ रुपये केवल सोने और प्लैटिनम से मढ़े सोने के आयात (Import) से आए हैं.

कस्टम ड्यूटी बढ़ने के बाद स्मगलिंग पर कड़ा एक्शन
कस्टम ड्यूटी बढ़ने के बाद देश में सोने की अवैध तस्करी रोकने के लिए सरकार ने सख्त अभियान चलाया. 13 मई से 30 जून 2026 के बीच सीमा शुल्क विभाग ने देश में अवैध रूप से लाया जा रहा 160.91 किलोग्राम सोना जब्त किया. इस दौरान तस्करी के आरोप में 116 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया. केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने संसद में बताया कि DRI (डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस) और कस्टम विभाग 24 घंटे सतर्क हैं ताकि अवैध तस्करी रोकी जा सके.

भारतीय घरों में कितना सोना है? सरकार ने दिया जवाब
लोकसभा सांसद माला रॉय ने सवाल पूछा था कि क्या सरकार के पास भारतीय परिवारों के पास मौजूद सोने का कोई अनुमानित डेटा है? इस पर वित्त राज्य मंत्री ने स्पष्ट किया कि भारतीय घरों में असंगठित रूप से पड़े हुए सोने का सरकार के पास कोई आधिकारिक डेटा या रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है.

विज्ञापन

RBI का गोल्ड रिजर्व: क्या सरकार ने बेचा सोना?
संसद में रिजर्व बैंक के पास मौजूद सोने को लेकर फैली अफवाहों पर भी स्थिति पूरी तरह साफ कर दी गई. सरकार ने अपने जवाब में कहा क‍ि 29 मई 2026 तक की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पास विदेशी मुद्रा भंडार के रूप में कुल 880.52 टन भौतिक सोना (Physical Gold) मौजूद है.

सरकार ने दोहराया कि आरबीआई ने अपने रिजर्व में से एक ग्राम सोना भी नहीं बेचा है. मीडिया में सोना बेचे जाने की खबरें पूरी तरह से भ्रामक और गलत थीं.

विज्ञापन

सोने और चांदी पर आयात शुल्क बढ़ाए जाने के बाद जहां एक तरफ सरकार की तिजोरी में 10 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की रिकॉर्ड कमाई आई है, वहीं दूसरी तरफ सरकार तस्करी रोकने के लिए सीमाओं पर लगातार सख्ती बरत रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ