UPI New Feature: आजकल डिजिटल पेमेंट को काफी बढ़ावा दिया जा रहा है, इसके लिए कई लुभावने तरीके अपनाए जाते हैं। लोगों उपभोगताओं के लिए अलग अलग स्कीम लाई जाती हैं, जिससे वो डिजिटक पेमेंट ज्यादा से ज्यादा करें। हाल ही में NPCI डेलिगेटेड पेमेंट सिस्टम बेस्ड UPI Circle सर्विस लॉन्च की है। नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने इस सर्विस को लॉन्च करते हुए कहा कि इस सर्विस से भारत के डिजिटल पेमेंट सिस्टम को आगे बढ़ाया जा सकता है।
क्या है नया फीचर UPI Circle?
UPI Circle एक आंशिक या फुल डिडिटल पेमेंट है, जिसके जरिए आप कोई भी पेमेंट कर सकते हैं। आजकल जो लोग रोज डिजिटल पेमेंट करते हैं उनके लिए बैंक अकाउंट का होना जरूरी है। इस नए फीचर के आने के बाद अब आप अपना UPI अपने बच्चों के साथ भी शेयर कर सकते हैं। इसके पहले यूपीआई को इस्तेमाल करने वालों के पास अपना बैंक अकाउंट का होना जरूरी था लेकिन इसके आने के बाद एक एक ही बैंक से कई UPI पेमेंट किए जा सकते हैं। यानी माता-पिता अपने बच्चों के साथ इसको शेयर कर सकते हैं। आपको बता दें कि इस सर्विस को NPCI ने लॉन्च किया है।
ये भी पढ़ें… बैंक में पैसा न होने पर भी होगी पेमेंट, 90% लोग नहीं जानते UPI का ये खास फीचर
कैसे काम करता है नया फीचर?
अब सवाल ये उठता है कि UPI का ये नया फीचर काम कैसे करेगा? UPI Circle में दो तरह के यूजर्स होते हैं, पहला प्राइमरी और दूसरा सेकेंडरी। प्राइमरी यूजर्स के पास खुद का अकाउंट होता है, जो सेकेंडरी यूजर को अपने साथ जोड़ सकता है। प्राइमरी यूजर इसमें कुछ लिमिट भी लगा सकता है। इसमें सेकेंडरी यूजर्स को फुल पेमेंट का ऑप्शन दिया जाए कि नहीं इसका फैसला प्राइमरी यूजर करता है।
यूपीआई सर्कल की बात करें तो इसके इस्तेमाल के लिए प्राइमरी यूजर सेकेंडरी यूजर को एक पासकोड देगा, या फिर बायोमेट्रिक डिटेल देनी पड़ेगी। इसमें प्राइमरी यूजर के पास 5 लोगों को इसमें जोड़ने की लिमिट दी गई है। एक यूपीआई सर्कल में मंथली लिमिट की बात करें तो वो 15 हजार रखी गई है। एक दिन में अधिकतम खर्च 5 हजार तक कर सकते हैं। वहीं, इसके कूलिंग पीरियड की बात करें तो वो 24 घंटे रखा गया है।
प्राइमरी यूजर के अधिकार की बात करें तो वो सेकेंडरी यूजर के हर पेमेंट पर नजर रख सकता है, और रोक भी लगा सकता है। साफ तौर पर कहें तो इस फीचर से ऐसे लोगों को भी पेमेंट करने का मौका मिलेगा जिनके पास अपना बैंक अकाउंट नहीं है।
ये भी पढ़ें… मिनटों का काम न बन जाए झंझट! UPI Payment करते समय ध्यान रखें ये 3 बातें
संबंधित खबरें
Jio IPO में निवेश का आखिरी मौका, जानें इन्वेस्टमेंट और आवेदन का तरीका
4 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
5 hrs agoअदाणी टोटल गैस का दूसरी तिमाही में 34% बढ़ा राजस्व
6 hrs agoभारत में दुबई से भी सस्ता बिक रहा है पेट्रोल-डीजल? आंकड़ों ने किया हैरान
9 hrs agoदूसरी तिमाही में 145% बढ़ा अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का मुनाफा
9 hrs ago$111 के पार पहुंचा कच्चा तेल, बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल की टेंशन
12 hrs agoअब ट्रेन में मिलेगा चार्जर और दवा, रेलवे ने ब्लिंकिट के साथ शुरू की नई सेवा
14 hrs agoपहले ही दिन 3 गुना से ज्यादा भरा Jio का IPO, 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा मौका
15 hrs agoकेंद्रीय कर्मचारियों के डीए का इंतजार बढ़ा, जानें कब होगा 3% बढ़ोतरी का ऐलान
18 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines