हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

New Cyber Fraud: मार्केट में आया नए तरह का फ्रॉड, PhonePe और Google Pay यूजर्स हो जाएं अलर्ट

विज्ञापन

New Cyber Fraud: साइबर अपराधियों द्वारा बैंक केवाईसी, पैन घोटाले के माध्यम से पिछले दिनों बहुत सारे लोगों से करोड़ों रुपये की लूट हो चुकी है। जांच में पता चला कि मार्केट में एक नए प्रकार का ऑनलाइन बैंक फ्रॉड, सामने आया है, जहां जालसाज Google Pay या Phonepe का उपयोग करके जानबूझकर आपके खाते में पैसे भेज देगा।

Google Pay या PhonePe के माध्यम से आपके बैंक खाते में पैसे भेजने के बाद, जालसाज आपसे पैसे वापस भेजने के लिए कहेगा। कहेगा कि गलती से आपके पास चले गए। वहीं, सामने वाला व्यक्ति भी इंसानियत दिखाते हुए कॉल करने वाले को उसके Google Pay या PhonePe नंबर पर तुरंत ₹10 या ₹50 की राशि वापस डाल देते हैं और इसी के साथ ही आप मैलवेयर के हमले का शिकार हो जाते हैं।

और पढ़िए –Women Scheme: इस राज्य में सितंबर से हर महीने महिलाओं को 1000 रुपये देगी सरकार

विज्ञापन

फ्रॉड कैसे काम करता है?

इस प्रकार के स्कैम में, जालसाज Google Pay या PhonePe गेटवे का उपयोग करके जानबूझकर आपके बैंक खाते में पैसे भेजता है। जालसाज आपके खाते में धनराशि स्थानांतरित होने के बाद आपको कॉल करेगा और दावा करेगा कि पैसे ट्रांसफर गलती से हुए। फिर वे अनुरोध करेंगे कि आप राशि का भुगतान उनके Google Pay या PhonePe नंबर पर करें।

एक ईमानदार व्यक्ति के रूप में, आप छोटी राशि तुरंत चुका देंगे। हालांकि, यह जाल बिछाया गया है। एक बार जब आप राशि चुका देते हैं, तो आपका खाता हैक कर लिया जाएगा और आपके व्यक्तिगत और बैंकिंग डेटा को इस्तेमाल किया जाएगा।

विज्ञापन

और पढ़िए –Adani Shares: अडानी समूह के अधिकांश शेयरों में गिरावट, गुजरात में ₹34,900 करोड़ की परियोजना का काम रूका

इस तरह के ऑनलाइन घोटाले Google Pay और PhonePe के ग्राहकों को ध्यान में रखकर किए जाते हैं। दिल्ली के एक साइबर अपराध विशेषज्ञ पवन दुग्गल ने कहा, ‘इस मैलवेयर-और-मानव-इंजीनियरिंग घोटाले में, कोई व्यक्ति जानबूझकर आपके खाते में Google Pay या PhonePe गेटवे का उपयोग करके पैसे भेजता है।’

विज्ञापन

जालसाज आपकी जानकारी मिलने के बाद आपके बैंक खाते को हैक करते हैं और आपके सारे पैसे चुरा लेते हैं। कुछ मामलों में, वे आगे चलकर आपकी पहचान का उपयोग भी कर सकते हैं। ऐसे में आपको सलाह दी जाती हैं कि ऐसी फ्रॉड कॉल से दूर रहें।

और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola