वायरल हो रहा मुकेश अंबानी का छात्रों को दिया संदेश, बोले-4G-5G के दौर में माताजी, पिताजी से बड़ा कोई 'G' नहीं
Edited By Amit Kasana

Edited By Amit Kasana

गांधी नगर: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें वो यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि माता जी, पिता जी से बड़ा कोई ‘जी’ नहीं होता है। जानकारी के मुताबिक बिजनेसमैन मुकेश अंबानी ने गुजरात के गांधीनगर के पंडित दीनदयाल ऊर्जा विश्वविद्यालय के छात्रों को संबोधित करते हुए यह कहा है।
"4G- 5G के दौर में माताजी, पिताजी से बड़ा कोई G नहीं"
छात्रों के लिए मुकेश अम्बानी ने दिया बड़ा संदेश pic.twitter.com/Iq5Lxg4ANB
— News24 (@news24tvchannel) December 3, 2022
वायरल वीडियो में मुकेश अंबानी छात्रों को संबोधित करते हुए कहा- ‘मैं आपको आपकी अपनी भाषा में कुछ बताता हूं- युवाओं की भाषा। आजकल हर युवा 4G और अब 5G को लेकर उत्साहित है। लेकिन माताजी और पिताजी से बड़ा इस दुनिया में कोई ‘G’ नहीं है। वे आपकी ताकत के सबसे भरोसेमंद स्तंभ थे, हैं और रहेंगे।’ उन्होंने जो संघर्ष और बलिदान दिया है, उसे कभी मत भूलिएगा।
मुकेश अंबानी ने आगे कहा कि ‘आज… आर्क लाइट्स आप पर है लेकिन विंग में आपके माता-पिता और बड़े बुजुर्ग हैं… वे बेसब्री से इंतजार कर रहे है कि तुम मंच पर जाओगे और ग्रेजुएशन सर्टिफिकेट पाओगे। यह उनका आजीवन सपना रहा है। चेयरमैन ने कहा कि आपको यहां तक पहुंचाने के लिए उन्होंने जो संघर्ष और बलिदान दिया है, उसे कभी मत भूलिए। आपकी सफलता में उनका योगदान अतुलनीय है।’
मुकेश अंबानी की इस वीडियो को कई बड़े बिजनेसमैन समेत लोग ट्वीट कर रहें हैं। लोग इस पर कमेंट कर रहें हैं कि मुकेश अंबानी ने बेहद अच्छे विषय पर सटीक बात कही है। लोग इस वीडियो को पसंद कर रहें हैं और इसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर कर रहें है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: