Mumbai Real Estate: मुंबई में प्रॉपर्टी की कीमतें आसमान पर हैं। हर कुछ दिन में यहां किसी न किसी बड़ी डील की खबर सामने आ ही जाती है। मुंबई देश की आर्थिक राजधानी है, इसके अलावा यह फिल्मी दुनिया के सितारों का आशियाना भी है। इसी वजह से यहां घर खरीदना हर गुजरते दिन के साथ महंगा होता जा रहा है। आइए बॉलीवुड स्टार्स के कुछ सबसे महंगे घरों पर एक नजर डालते हैं।
शाहरुख खान का Mannat
शाहरुख खान मुंबई के बांद्रा इलाके में रहते हैं। उनका घर ‘मन्नत’ बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे महंगे रेजिडेंस में शुमार है। एक रिपोर्ट के अनुसार, Mannat की कीमत 200 करोड़ रुपये के आसपास है और उसके बाहर हमेशा शाहरुख के चाहने वालों की भीड़ लगी रहती है। मन्नत 27,000 स्क्वायर फीट में फैला है। इसकी इंटीरियर डिजाइनर शाहरुख की वाइफ गौरी खान हैं।
यह भी पढ़ें – Stress-Free Retirement के लिए इस कपल ने निकाला नायाब तरीका, अब चैन से कट रही जिंदगी
सलमान खान का Arpita Farms
वैसे तो सलमान खान का घर मुंबई के बांद्रा इलाके में गैलेक्सी अपार्टमेंट में है। लेकिन उन्होंने पनवेल में एक फार्म हाउस भी बनाया है, जिसकी कीमत 150 करोड़ रुपये के आसपास बताई जाती है। 150 एकड़ में फैले इस फार्म हाउस में 5 घोड़े सहित कई जानवर भी रहते हैं। बॉलीवुड के भाईजान ने इसका नाम अपनी बहन अर्पिता के नाम पर रखा है।
अमिताभ बच्चन का Jalsa
अमिताभ बच्चन जुहू इलाके में स्थित ‘जलसा’ में रहते हैं। ये दो मंजिला घर करीब 10 हजार वर्गफीट में फैला हुआ है और इसकी कीमत 120 करोड़ रुपये के आसपास है। ये आलीशान बंगला अमिताभ को 1982 में तोहफे में मिला था। दरअसल, बिग बी की फिल्म सत्ते पे सत्ता की कामयाबी के बाद फिल्म के डायरेक्टर रमेश सिप्पी ने उन्हें ये बंगला गिफ्ट में दिया था।
यह भी पढ़ें – Nathan Anderson ने बताया फ्यूचर प्लान, Hindenburg Research बंद करने की टाइमिंग पर सवाल
दीपिका-रणवीर का आशियाना
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का बंगला मुंबई के बांद्रा में है। एक रिपोर्ट के अनुसार, सागर रेशम बिल्डिंग के चार फ्लोर – 16, 17, 18 और 19 दीपिका-रणवीर के नाम हैं। 11,266 स्क्वायर फीट के इस बंगले की कीमत 119 करोड़ रुपये है।
यह भी पढ़ें – क्या वाकई Shah Rukh Khan और Salman Khan के Bodyguard कमाते हैं करोड़ों?
शिल्पा शेट्टी का Kinara
शिल्पा शेट्टी का बंगला ‘किनारा’ जुहू इलाके में समुद्र किनारे बना है। शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा इस बंगले में रहते हैं। स्विमिंग पूल, जिम, गार्डन, बार सहित कई सुविधाओं से लैस इस बंगले की कीमत 100 करोड़ से ज्यादा है।
ऋतिक रोशन का पेंटहाउस
ऋतिक रोशन अंधेरी स्थित एक पेंटहाउस के मालिक हैं। तीन फ्लोर- 14, 15 और 16 वाला उनका पेंटहाउस अपार्टमेंट 38000 स्क्वायर फीट में फैला है। इसकी कीमत 100 करोड़ से ज्यादा बताई जाती है।
यह भी पढ़ें – Danny Denzongpa ने कैसे खड़ी की देश की तीसरी सबसे बड़ी Beer कंपनी? दिलचस्प है माल्या से ‘लड़ाई’ का किस्सा
अजय देवगन का Shivshakti
अजय देवगन अपनी पत्नी काजोल के साथ जुहू इलाके में रहते हैं। उनका आलीशान घर ‘शिवशक्ति’ 5310 स्क्वायर फीट में फैला है। कीमत की बात करें तो ‘शिवशक्ति’ की कॉस्ट आज के समय में 60 करोड़ रुपये से ज्यादा है। घर में स्विमिंग पूल, जिम, गार्डन, लाइब्रेरी, और स्पोर्ट्स रूम भी है।
संबंधित खबरें
अगर 20000 है सैलरी, तो अब PF और EPS में कितने कटेंगे पैसे? जानें नए नियम
33 mins agoमस्क के आरोपों के बाद रिलायंस के शेयर 2% से ज्यादा टूटे, डूबे 40000 करोड़
1 hr agoएलन मस्क की घटी संपत्ति, जेफ बेजोस बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स
2 hrs agoफ्लाइट टिकट हुई महंगी! टिकट पर लगेगा 1300 रुपये तक ज्यादा फ्यूल सरचार्ज
3 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
13 hrs agoGST काउंसिल बैठक में कारोबारियों को राहत, अफसरों की सीमित हुईं शक्तियां
17 hrs agoAmazon ने फिर की छंटनी, भारत में भी कर्मचारियों को नौकरी से निकाला
21 hrs agoअदाणी एंटरप्राइजेज को बड़ी खुशखबरी, CareEdge ने रेटिंग बढ़ाकर AA की
22 hrs agoFIIs की भारी बिकवाली से लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स 350 अंक टूटा
23 hrs ago27 एकड़ का फार्महाउस और करोड़ों का बंगला, कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines