अपना घर चाहने वालों को मोदी सरकार का तोहफा, Home Loan पर 4% की ब्याज सब्सिडी

PMAY: म‍िड‍िल क्‍लास से आने वाले जो लोग अपना घर खरीदना चाहते हैं, उनका ये सपना मोदी सरकार की आवास योजना पूरा कर सकती है.

PM awas yojana

वैसे अपना घर बनाना आसान नहीं है. बहुत से लोग इस सपने को हकीकत में नहीं बदल पाते हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह है घर की कीमत. ऐसे में मोदी सरकार की एक योजना आपका ये सपना साकार कर सकती है . खासकर मध्‍यम और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के ये योजना बेहद मददगार साब‍ित हो सकती है.

विज्ञापन
विज्ञापन

घर खरीदने के ल‍िए ज्‍यादातर लोग होम लोन लेते हैं और लंबे समय तक महंगे ब्‍याज पर ईएमआई चुकाते हैं. यही वजह है क‍ि बहुत से पहले घर खरीदने की आस छोड़ देते हैं. ऐसे लोगों के ल‍िए मोदी सरकार की पीएम आवास योजना राहत लेकर आई है.

दरअसल, प‍िछले साल 2024 में केंद्र सरकार ने आवास योजना-शहरी (PMAY-U) 2.0 को मंजूरी दी थी. इस योजना के तहत मध्‍यम वर्ग, आर्थ‍िक रूप से कमजोर वर्ग और न‍िम्‍न आय वर्ग के लोगों को पहला घर खरीदने पर ब्‍याज में सब्‍स‍िडी म‍िलेगी.

विज्ञापन

इस बात को आसान शब्‍दों में समझें तो इस योजना के तहत इन सभी श्रेणी के लोगों को घर लेने के ल‍िए कम ब्‍याज पर होम लोन म‍िलेगा. स्‍वभाव‍िक तौर पर ईएमआई भी कम आएगी.

विज्ञापन

इतनी रकम वाले लोन पर ही म‍िलेगी सब्‍स‍िडी:
PMAY-U 2.0 के तहत ये ब्‍याज सब्‍स‍िडी स‍िर्फ 35 लाख की कीमत वाले घर पर ही लागू होगी. आपके लोन की रकम 25 लाख रुपये या इससे कम होनी चाह‍िए. लोन का टेन्‍योर अगर 12 साल तक है तो 8 लाख रुपये के लोन पर 4 फीसदी की ब्‍याज सब्‍स‍िडी म‍िलेगी.

क‍िसे म‍िलेगा लाभ :
मध्‍यम वर्ग, आर्थ‍िक रूप से कमजोर वर्ग और न‍िम्‍न आय वर्ग के लोग, ज‍िनकी आय सालाना 9 लाख रुपये से कम है, वो इसका लाभ उठा सकते हैं. इसके अलावा इस योजना का लाभ तभी म‍िलेगा, जब आवेदन करने वाला का देश में कहीं भी घर नहीं होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ