Meesho के IPO में पैसा इंवेस्‍ट करने वालों की लगी लॉटरी, हुआ 46% का लिस्टिंग गेन

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर Meesho का शेयर 162.50 रुपये पर खुला, जबकि इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) का प्राइस 111 रुपये था. समझ लें क‍ि ये 46.40% का प्रीमियम है. BSE पर भी Meesho का शेयर 45.23% के सॉलिड प्रीमियम के साथ 161.20 रुपये पर लिस्ट हुआ.

meesho

Meesho के IPO में इंवेस्‍ट करने वालों की मौज हुई

Meesho IPO Listing: ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म मीशो (Meesho) ने बुधवार 10 द‍िसंबर को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार एंट्री मारी है. ल‍िस्‍ट‍िंग होने के साथ ही कंपनी के शेयर 46 प्रतिशत से ज्‍यादा के प्रीमियम पर लिस्ट हुए. बीएसई पर भी कंपनी के शेयर सॉल‍िड प्रीमियम के साथ ल‍िस्‍ट हुए. अगर आप भी इसके शुरुआती निवेशकों में शाम‍िल हैं तो आपको 46 फीसदी से ज्‍यादा का लिस्टिंग गेन मिला है. वैसे देखा जाए तो लेटेस्ट ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के संकेत के अनुसार लिस्टिंग उम्मीद से बेहतर रही. लिस्टिंग से पहले, मीशो IPO GMP आज 43 रुपये था, जिससे 38.7% का लिस्टिंग गेन होने का संकेत मिलता है. शुरुआती कारोबार में मीशो के शेयरों में हल्‍की गिरावट देखी गई, लेक‍िन इसने तुरंत र‍िकवर क‍िया और शेयरों में तेजी दर्ज की गई.

विज्ञापन

न‍िवेशकों ने मीशो IPO पर द‍िल खोलकर लुटाया प्‍यार

मीशो में इन्वेस्टर्स की जबरदस्त दिलचस्पी देखी गई, क्योंकि 3 दिसंबर से 5 दिसंबर के बीच तीन दिन की बिडिंग प्रोसेस के दौरान इसके 5421 करोड़ के IPO को 79.02 गुना सब्सक्राइब किया गया. NSE डेटा के मुताबिक, इस इश्यू को 27,7938446 शेयरों के मुकाबले 21962980575 शेयरों के लिए बिड मिलीं.

विज्ञापन

मजबूत इंस्टीट्यूशनल पार्टिसिपेशन की वजह से डिमांड बढ़ी. क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) कैटेगरी 120.18 गुना सब्सक्राइब हुई, जबकि नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) सेगमेंट में 38.15 गुना सब्सक्रिप्शन हुआ. रिटेल इंडिविजुअल इन्वेस्टर्स (RII) हिस्सा 19.04 गुना सब्सक्राइब हुआ.

क्या आपको खरीदना चाहिए, बेचना चाहिए या होल्ड करना चाहिए?
एक्‍सपर्ट इस बारे में कहते हैं क‍ि मीशो ने FY25 में फ्री कैश फ्लो (FCF) को पॉजिटिव कर दिया है, भले ही वन-ऑफ आइटम की वजह से रिपोर्ट किया गया नेट प्रॉफिट अभी भी नेगेटिव है. 50000 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर, इसकी कीमत लगभग 5.5x प्राइस-टू-सेल्स (FY25) है. यह जोमैटो की तुलना में आकर्षक है. इसमें स्कैरिटी प्रीमियम है क्योंकि यह भारत में एकमात्र प्योर-प्ले वैल्यू ई-कॉमर्स स्टॉक है.

विज्ञापन

पैसे को कहां यूज करेगी कंपनी
मीशो ने टियर 2 और 3 शहरों में कामयाबी से अपनी जगह बना ली है, जहां अमेजन और फ्लिपकार्ट को अंदर तक पहुंचने में मुश्किल होती है. धीरे-धीरे मीशो ने अपना यूजर बेस तैयार कर ल‍िया है और कुछ कैटगरी में यह अमेजन और फ्ल‍िपकार्ट को जोरदार टक्‍कर दे रही है.

मीशो आईपीआई से इस पैसे का इस्तेमाल अपने क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने, मार्केटिंग और ब्रांडिंग की कोशिशों को बढ़ाने, एक्विजिशन और स्ट्रेटेजिक इनिशिएटिव के जरिए इनऑर्गेनिक ग्रोथ करने और आम कॉर्पोरेट मकसदों के लिए करने का प्लान बना रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ