News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Share Market : ‘इश्क है तो रिस्क है…’ यह बात शेयर मार्केट पर सटीक बैठती है। शेयर मार्केट से कमाई करके आप करोड़पति, अरबपति बन सकते हैं लेकिन इसके लिए सही जानकारी, सही अनुमान और धैर्य बेहद जरूरी है। बिना किसी जानकारी के शेयर मार्केट में उतरना और इन्वेस्ट करना कंगाल भी बना सकता है। इसलिए शेयर मार्केट में उतरने से पहले अच्छे से तैयारी कर लें।
शेयर मार्केट में उतरने वाले ज्यादातर लोग यह देखकर आते हैं कि फंला शख्स शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करके करोड़पति बन गया। सोशल मीडिया पर भी ऐसी ही काफी खबरें आती रहती हैं। यही नहीं, सोशल मीडिया पर ऐसे काफी अकाउंट हैं जो बताते हैं कि किन-किन शेयर में रकम इन्वेस्ट करने से किस्मत रातों-रात चमक सकती है। ऐसी बातों पर बिल्कुल न जाएं। इसके लिए इन बातों का ध्यान रखें:
अगर आप शेयर मार्केट में उतरने का प्लान बना रहे हैं तो ऐसे यू-ट्यूब या किसी दूसरे प्लेटफॉर्म पर ऐसे वीडियो देखें जिनमें शेयर मार्केट की बेसिक जानकारी दी गई हो। साथ ही किसी ऐसे साथी या रिश्तेदार की भी मदद ले सकते हैं जो पहले से शेयर मार्केट में हो। शेयर मार्केट की बारीकी समझाने वाले कई ऑनलाइन और ऑफलाइन कोर्स भी मौजूद हैं। ये पार्ट टाइम कोर्स होते हैं। इन कोर्स को भी किया जा सकता है।
मार्केट में उतरते समय जो रकम आप इन्वेस्ट करेंगे, वह किसी से उधार ली हुई या लोन की नहीं होनी चाहिए। शेयर मार्केट में उतनी ही रकम इन्वेस्ट करें जितनी आपके पास सरप्लस हो यानी ऐसी रकम जो घर या दूसरे जरूरी खर्चे निकालने के बाद बची हो। अगर आप उधार या लोन लेकर रकम इन्वेस्ट करते हैं और अगर यह रकम डूब जाए तो आप कर्जे में फंस जाएंगे।
यह भी पढ़ें : शेयर मार्केट की 1 चाल बना देगी लखपति!
शेयर मार्केट में उतरने पर शुरुआत में ऐसे शेयरों पर दांव लगाएं जो मजबूत कंपनी के हों। मजबूत कंपनी के शेयर इन तरह पहचानें:
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।