सस्ती ब्याज दर पर कार लोन दे रहे हैं 5 बैंक, 5 लाख रुपये के Loan पर इतनी देनी होगी EMI

Cheapest Car Loan : कार लोन ने कार खरीदना और आसान बना दिया है। बात जब कार लोन लेने की आती है तो सबसे पहला सवाल जहन में आता है कि कौन-सा बैंक सस्ती ब्याज दर पर कार लोन दे रहा है। बैंक के अलावा NBFC भी कार लोन देती हैं। हम आपको 5 ऐसे बैंक के बारे में बता रहे हैं जो इस समय सस्ती ब्याज दर पर कार लोन दे रहे हैं:

Car Loan

कई बैंक सस्ती दर पर कार लोन दे रहे हैं।

Cheapest Car Loan From Bank : बैंक से कार लोन लेना जितना आसान है, उतना ही मुश्किल उस बैंक के बारे में पता लगाना जहां से सस्ती दर पर कार लोन मिल सके। वहीं जब कार लोन लेते समय जिन-जिन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ती है, अगर उनके बारे पता न हो तो भी काफी मुश्किल होती है। ऐसे कई बैंक हैं जो दूसरे बैंकों के मुकाबले काफी सस्ती ब्याज दर पर कार लोन दे रहे हैं। यह दर 9 फीसदी से भी कम है।

विज्ञापन

1. UCO Bank

यह बैंक कार लोन पर सबसे कम ब्याज दर ले रहा है। इसकी सालाना ब्याज दर 8.45 फीसदी से 10.55 फीसदी है। प्रोसेसिंग फीस कुछ नहीं है। 5 लाख रुपये के कार लोन पर EMI 10,246 रुपये से 10,759 रुपये के बीच रहेगी।

विज्ञापन

2. Union Bank of India

यह बैंक की भी कार लोन की ब्याज दर कम है। यह बैंक 8.70 फीसदी से 10.45 फीसदी की दर पर कार लोन दे रहा है। लोन की प्रोसेसिंग फीस 1000 रुपये है। 5 लाख के लोन पर EMI 10,307 रुपये से 10,735 रुपये के बीच रहेगी।

Car Loan

कई बैंक सस्ती दर पर कार लोन दे रहे हैं।

विज्ञापन

3. Canara Bank

सस्ती दर पर कार लोन देने के मामले में कैनरा बैंक भी पीछे नहीं है। यह बैंक 8.70 फीसदी से 12.70 फीसदी की दर पर कार लोन दे रहा है। इसमें प्रोसेसिंग फीस 0.25 फीसदी या 2500 रुपये (जो भी कम हो) है। 5 लाख के लोन पर EMI 10,307 रुपये से 11,300 रुपये के बीच रहेगी।

4. Bank of Maharashtra

यह बैंक भी सस्ती ब्याज दर पर कार लोन दे रहा है। इसकी ब्याज दर 8.70 फीसदी से 13 फीसदी है। इसमें प्रोसेसिंग फीस 0.25 फीसदी (1000 से 15,000 रुपये) है। 5 लाख रुपये के कार लोन पर EMI 10,307 रुपये से 11,377 रुपये के बीच होगी। अगर आपने इस बैंक से होम लोन लिया है या इस बैंक में सैलरी अकाउंट है तो ब्याज दर में 0.25 फीसदी की और छूट मिलेगी।

विज्ञापन

5. Punjab National Bank

यह बैंक भी 9 फीसदी से कम ब्याज दर पर कार लोन दे रहा है। इस बैंक की कार लोन पर ब्याज दर 8.75 फीसदी से 10.60 फीसदी के बीच है। साथ ही कार लोन लेने पर प्रोसेसिंग फीस 0.25 फीसदी (1000 से 1500 रुपये) है। 5 लाख रुपये का कार लोन लेने पर EMI 10,319 रुपये से 10,772 रुपये के बीच रहेगी।

क्रेडिट स्कोर का नहीं पड़ता फर्क

कार लोन लेने के लिए किसी भी प्रकार के क्रेडिट स्कोर की जरूरत नहीं पड़ती। हालांकि वे लोग जो सैलरीड हैं, उन्हें कार लोन मिलने में काफी आसानी होती है। वहीं ऐसे लोग जिनका क्रेडिट स्कोर काफी कम होता है, उन्हें कार लोन ज्यादा ब्याज दर पर मिल सकता है।

विज्ञापन

इन डॉक्यूमेंट की पड़ती है जरूरत

  • आईडी प्रूफ के लिए आधार कार्ड, PAN, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट या वोटर आईडी में से कोई एक।
  • एड्रेस प्रूफ के लिए आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी आदि में से कोई एक।
  • एज प्रूफ के लिए बर्थ सर्टिफिकेट, स्कूल ट्रांसफर सर्टिफिकेट, 10वीं की मार्कशीट या आधार कार्ड में से कोई एक।
  • कार लोन के लिए इनकम प्रूफ। सैलरीड पर्सन के लिए 3 महीने की सैलरी स्लिप और फॉर्म 16 या इनकम टैक्स रिटर्न डॉक्यूमेंट।
  • 3 से 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ