CNG Price Hike: दिवाली से पहले इस शहर में बढ़े सीएनजी के दाम, जाने अब कितने की मिलेगी एक किलो गैस

CNG Price Hike: दिवाली से पहले महंगी हो गई सीएनजी गैस. अब से पुणे और आस-पास के शहरों में यह 90 रुपये प्रति किलो मिलेगी. यह इस साल में हुई CNG दाम की तीसरी बढ़त है. जानिए अब कितने पैसे बढ़ गए हैं.

cng price hike

cng price hike

CNG Price Hike: दिवाली से पहले सीएनजी गाड़ी का इस्तेमाल करने वाले लोगों को बड़ा झटका मिला है. महाराष्ट्र के पुणे और पिंपरी-चिंचवाड़ तथा आसपास के इलाकों में सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. यह इस साल की तीसरी बढ़त है. अब यहां CNG गैस प्रति किलो ग्राम पर 1 रुपये अधिक देने पड़ेंगे. यह 2 अक्टूबर की रात से जारी हुआ है. सीएनजी गैस के नए खुदरा मुल्य 90.75 रुपये प्रति किलो हो गई है.

विज्ञापन

साल में तीसरी बार बढ़े CNG के दाम

बता दें कि पुणे, पिंपरी-चिंचवाड़ और आसपास के क्षेत्रों जैसे चाकन, तलेगांव और हिंजेवाड़ी में संपीड़ित. इन इलाकों में पहले भी सीएनजी गैस के दाम बढ़ चुके हैं. इस साल जनवरी में यहां सीएनजी के दाम 2 रुपये बढ़े थे और जून में 3 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी. वहीं, इस बार तीसरी बार सीएनजी के प्राइज बदल गए हैं और 1 रुपये महंगे हो गए हैं.

विज्ञापन

क्या है कारण?

CNG के दाम बढ़ने का मुख्य कारण प्राकृति गैस की लागत के दाम में बढ़ोतरी बताई जा रही है. गैस प्राप्ति, परिवहन और अन्य जुड़े खर्चों में उतार-चढ़ाव के कारण लागत बढ़ी है, जिस वजह से आम लोगों को अब गैस महंगी मिल रही है. वहीं, ग्लोबल गैस की कीमतों में भी उतार-चढ़ाव के चलते सीएनजी के लगातार दामों में इजाफा हो रहा है.

विज्ञापन

कैसा होगा असर?

सीएनजी गैस महंगी होने से सीधा असर आम लोगों पर होगा. ऑटो-टैक्सी चालक का दैनिक खर्चा बढ़ जाएगा क्योंकि उनके वाहनों का मुख्य ईंधन CNG होता है. सार्वजनिक और निजी वाहनों पर भी महंगी कीमत से सीएनजी लेनी होगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ