IRCTC Latest News: ट्रेन टिकट खो जाए तो क्या करें? जानें डुप्लीकेट कैसै मिलेगी
Edited By Nitin Arora

IRCTC Recruitment 2023
Edited By Nitin Arora

IRCTC Recruitment 2023
IRCTC Latest News: रेल यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर आई है। अगर यात्रा के अंतिम समय में आपका ट्रेन टिकट खो गया है तो अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। भारतीय रेलवे ऐसी विकट स्थिति में यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर रहा है। भारतीय रेलवे ने कहा कि वह गुमशुदा, खोए हुए, फटे या कटे-फटे टिकटों के लिए डुप्लीकेट टिकट की पेशकश कर रहा है। इसके लिए यात्रियों को रेलवे को एक निश्चित राशि का भुगतान करना होगा।
भारतीय रेलवे पोर्टल, indianrail.gov.in के अनुसार, यदि आरक्षण चार्ट के संकलन से ठीक पहले कन्फर्म या आरएसी टिकट के खो जाने की सूचना दी जाती है, तो भारतीय रेलवे द्वितीय और शयनयान श्रेणी के यात्रियों के लिए 50 रुपये और अन्य सभी श्रेणियों के लिए 100 रुपये के शुल्क पर डुप्लीकेट टिकट प्रदान कर सकता है।
हालांकि, यदि आरक्षण चार्ट तैयार होने के बाद खोई हुई टिकट की सूचना दी जाती है, तो मूल टिकट की कीमत के 50% के भुगतान के साथ डुप्लीकेट टिकट की आपूर्ति की जा सकती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: