IndusInd Bank Saving Accounts New Interest Rate: हम सभी अपने पैसों को वहां निवेश करना पसंद करते हैं जहां से अच्छा रिटर्न का फायदा मिल सके। इसके लिए कई निवेशक सेविंग अकाउंट में अपने पैसे जमा करना पसंद करते हैं, तो कुछ लोग फिक्स्ड डिपॉजिट करना भी पसंद करते हैं। इसके अलावा और भी कई ऑप्शन्स हैं जिन्हें अपनाकर आप तगड़ा रिटर्न पा सकते हैं। हालांकि, बात करें सेविंग अकाउंट की तो इंडसइंड बैंक ने बचत खाते पर ब्याज दरों में संशोधन किया है, जिसे ग्राहकों के लिए लागू भी कर दिया गया है।
इस प्राइवेट बैंक ने 5 दिसंबर 2023 से सेविंग अकाउंट के लिए नए ब्याज दर को लागू कर दिया है। इसके अलावा फिक्स्ड डिपॉजिट पर बैंक 7% तक ब्याज का फायदा दे रहा है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
ये भी पढ़ें- Bank Fraud Alert! इन 3 मैसेज को करें इग्नोर
IndusInd Bank Saving Account New Interest Rate
इंडसइंड बैंक द्वारा सेविंग खाते पर ज्यादा से ज्यादा 6.75% का ब्याज दिया जा रहा है। बैंक की ओर से बचत बैंक खाते पर सालाना ब्याज का फायदा एनआरओ/एनआरई को देने के लिए नई लिस्ट जारी कर दी गई है।
- डेली बैलेंस 1 लाख रुपये तक होने पर सालाना ब्याज दर 3.50 प्रतिशत है।
- डेली बैलेंस 1 लाख रुपये से अधिक 10 लाख रुपये तक होने पर सालाना ब्याज दर 5.00 प्रतिशत है।
- डेली बैलेंस 10 लाख रुपये से अधिक 25 लाख रुपये तक होने पर सालाना ब्याज दर 6.00 प्रतिशत है।
- डेली बैलेंस 25 लाख रुपये से अधिक 5 करोड़ रुपये तक होने पर सालाना ब्याज दर 6.75 प्रतिशत है।
- डेली बैलेंस 5 करोड़ रुपये से अधिक 50 करोड़ रुपये तक होने पर सालाना ब्याज दर 6.75 प्रतिशत है।
- डेली बैलेंस 50 करोड़ रुपये से अधिक 100 करोड़ रुपये तक होने पर सालाना ब्याज दर 6.00 प्रतिशत है।
वीडियो के जरिए जानिए कि आप SBI बैंक मे कितने प्रकार की Fixed Deposit करवा सकते हैं?
ये भी पढ़ें- SBI Customer Alert! जल्दी निपटा लें ये जरूरी काम
IndusInd Bank Fixed Deposit Interest Rates
- 7 दिन से 30 दिन की फिक्स्ड डिपॉजिट पर 3.50 प्रतिशत ब्याज दर है।
- 31 दिन से 45 दिनों की फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज- 3.75 प्रतिशत ब्याज दर है।
- 46 दिन से 60 दिनों की फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज- 4.25 प्रतिशत ब्याज दर है।
- 61 दिन से 90 दिनों की फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज- 4.60 प्रतिशत ब्याज दर है।
- 91 दिन से 120 दिनों की फिक्स्ड डिपॉजिट पर 4.75 प्रतिशत ब्याज दर है।
- 121 दिन से 180 दिनों की फिक्स्ड डिपॉजिट पर 5 प्रतिशत ब्याज दर है।
- 181 दिन से 210 दिनों की फिक्स्ड डिपॉजिट पर 5.85 प्रतिशत ब्याज दर है।
- 211 दिन से 269 दिनों की फिक्स्ड डिपॉजिट पर 6.1 प्रतिशत ब्याज दर है।
- 270 दिन से 354 दिनों की फिक्स्ड डिपॉजिट पर 6.35 प्रतिशत ब्याज दर है।
- 355 दिनों से 364 दिनों की फिक्स्ड डिपॉजिट पर 6.35 प्रतिशत ब्याज दर है।
- 1 साल से 1 साल 6 महीने की फिक्स्ड डिपॉजिट पर 7.5 प्रतिशत ब्याज दर है।
- 1 साल से 6 महीने से 2 साल की फिक्स्ड डिपॉजिट पर 7.5 प्रतिशत ब्याज दर है।
- 2 साल से 3 साल की फिक्स्ड डिपॉजिट पर 7.25 प्रतिशत ब्याज दर है।
- 3 साल से 61 महीने की फिक्स्ड डिपॉजिट पर 7.25 प्रतिशत ब्याज दर है।
- 5 साल की फिक्स्ड डिपॉजिट पर 7.25 प्रतिशत ब्याज दर है।
ये भी पढ़ें- एक बैंक खाते पर कितनी UPI ID बन सकती है?
संबंधित खबरें
सऊदी अरामको पर हमला क्यों अहम? भारत के तेल आयात पर क्या होगा असर
41 mins agoकमजोर रुपया और महंगा लोन बढ़ाएंगे विदेश में पढ़ाई का खर्च
1 hr agoधीरूभाई अंबानी की विरासत ने निवेशकों को दिया 1600 गुना रिटर्न
2 hrs agoJIO ला रहा है अपना IPO, कभी धीरुभाई ने हर आम भारतीय को बनाया था पार्टनर
3 hrs agoHDFC लोन और शॉपिंग पर 70000 रुपये बचाने का दे रहा है मौका, जानें पूरा ऑफर
5 hrs agoमहाराष्ट्र में बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले हर किसान को 5000 रुपये देगी सरकार
5 hrs agoगौतम अदाणी और माइकल ब्लूमबर्ग की बड़ी मुलाकात, क्लीन एनर्जी को कही ये बात
6 hrs ago5100 रुपये के पार पहुंची चीनी की कीमत, 6 दिन में 17% तक उछला रेट; जानें वजह
7 hrs agoRBI की सख्ती का कमाल! 3 दिनों में 94.92 पर पहुंचा रुपया, जानें वजह
8 hrs agoबीवी को पैसे गिफ्ट किए और उसने FD, सोना या शेयर में लगा दिया? जानें रूल
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines