SBI Customer Alert: जल्दी निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगी दिक्कत!
SBI Customer Alert: अगर एसबीआई में आपका भी बैंक खाता है तो जल्दी कुछ कामों को 31 दिसंबर 2023 से पहले निपटा लें, वरना आपको दिक्कत हो सकती है।
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

SBI Customer Alert: क्या भारतीय स्टेट बैंक में आपका भी बैंक खाता है? अगर हां, तो साल खत्म होने से पहले बैंक से जुड़े कुछ कामों को जल्द से जल्द निपटा लें। वरना आपके लिए समस्या बढ़ सकती है। दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सभी बैंकों को कुछ न कुछ निर्देश जारी कर रखे हैं, जिन्हें 31 दिसंबर से पहले कर लेना सभी बैंक ग्राहक के लिए जरूरी है।
अगर एसबीआई में आपका भी बैंक खाता है तो जल्दी से केवाईसी के अलावा बैंक लॉकर (Bank Locker Agreement) से संबंधित काम को कर लें। ऐसा न करना आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है। आइए जानते हैं कि किन-किन कामों को आपको 31 दिसंबर से पहले निपटा लेना चाहिए।
ये भी पढ़ें- SBI ग्राहकों को ऐसे मिलेगी लोन लेने पर छूट!
वैसे तो केवाईसी (Bank KYC Update) करवाने की आखिरी तारीख कब की जा चुकी है, लेकिन अभी भी बैंक जाकर आप केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करवा सकते हैं। अगर आपने पैन कार्ड (PAN Card), आधार कार्ड और एक तस्वीर को जमा करने के साथ केवाईसी प्रोसेस पूरा नहीं किया है, तो इसे जल्दी कर लें।
ये भी पढ़ें- घर बैठे कैसे Aadhaar Card से लिंक करें अकाउंट?
केवाईसी प्रोसेस को पूरा करने के लिए आपको बैंक जाना होगा और वहां केवाईसी का फॉर्म भर कर इन दस्तावेजों को जमा करना होगा। बैंक के ग्राहकों के लिए केवाईसी प्रक्रिया को हर 5 साल में पूरा करना जरूरी होता है। ऐसा न करने वाले के बैंक खाते को बंद कर दिया जाता है या फ्रीज कर दिया जाता है।
अगर आपका भी भारतीय स्टेट बैंक में लॉकर है तो जल्दी से 31 दिसंबर 2023 से पहले इससे जुड़ा काम कर लें। RBI के निर्देश के अनुसार ग्राहकों के लिए बैंक लॉकर का नया एग्रीमेंट साइन करना जरूरी है। इसे लेकर बैंक की ओर से उन ग्राहकों को अलर्ट भी किया जा रहा है जिनका बैंक में लॉकर है। वीडियो के जरिए जानिए कि कैसे बैंक लॉकर के एग्रीमेंट में साइन करने का प्रोसेस पूरा करना है?
नए ग्राहकों के लिए बैंक लॉकर का नया एग्रीमेंट साइन करना जरूरी है। ऐसा न करने पर बैंक से जुड़ा आपका काम रुक सकता है या इसमें देरी हो सकती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: