Bonus पर 1 हफ्ते की छुट्टियां बांट रहीं भारतीय कंपनियां, क्या आप भी हैं इस लिस्ट में शामिल!
Edited By Shubham Upadhyay

Photo Credit: Google
Edited By Shubham Upadhyay

Photo Credit: Google
Bonus Time: भारत में इस समय फेस्टिव सीजन मनाया जा रहा है। अभी नवरात्रि हैं, इसके बाद दीवाली की धूम शुरू हो जाएगी। इसी बीच कंपनियां अपने कर्मचारियों को बोनस देने की शुरूआत कर चुकी हैं। वहीं कुछ ऐसी कंपनी हैं जो अपने कर्मचारियों को एक हफ्ते की छुट्टी बोनस के तौर पर दे रहीं हैं। जिससे कंर्मचारी फ्रेश होकर वापस अपने काम पर लौट सकें। इसमें देश की कई बड़ी कंपनियां शामिल हैं। चलिए बताते हैं आपको इस मजेदार किस्से के बारे में।
पहले बात करते हैं कि कौन सी कंपनियां अपने कर्मचारियों के लिए गजब की प्लानिंग लेकर आईं हैं। इसमें केपीएमजी, डेलॉइट, एडोब और वी वर्क जैसी बड़ी कंपनियां शामिल हैं। साथ में स्टार्ट अप भी पीछे नहीं रहे हैं। फिजिक्स वल्लाह, विंगिफाई, और पावर प्ले जैसे स्टार्ट अप भी अपने कर्मचारियों के लिए दीवाली का वीक लंबा कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो कई कंपनियां इन छुट्टियों में शनिवार और रविवार को नहीं गिन रहीं हैं।
केपीएमजी के पार्टनर सुनीत सिन्हा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कंपनी ने 23 दिसंबर से 1 जनवरी के लिए डायल-डाउन अवकाश रखा है। केपीएमजी पिछले कुछ समय से अपने कर्मचारियों के लिए ऐसे शानदार प्लान पर काम करता रहता है।
आपके बता दें कि भारत के अलावा विदेशों में इस प्लान पर काम किया जाता है। कुछ दिन पहले खबर आई थी कि स्टैग कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए 1 हफ्ते की छुट्टी देने का ऐलान किया है क्योंकि सभी कर्मचारी थकान महसूस कर रहे थे। भारत के अंदर इस तरह की प्लानिंग बेहद जरूरी है। क्योंकि यहां वर्क प्रेशर काफी ज्यादा है। तो अगर आप इन कंपनी में काम करते हैं तो जाइए, और छुट्टी का मजा लीजिए।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: