1 साल पहले खोया PAN Card, अब आ गए खाते में 2 अरब 21 करोड़ 30 लाख रुपए
Edited By Shubham Upadhyay

Photo Credit: Google
Edited By Shubham Upadhyay

Photo Credit: Google
PAN Card Fraud: ऐसे कई मामले सुनने में आते हैं, जिससे पता चलता है कि रातों रात अकाउंट में इतने रुपए आ गए, या इतने रुपए चले गए। कई बार ये बैंक की गलती होती है को कई बार फ्रॉड की सच्चाई सामने आती है। ऐसा ही वाक्या एक बार फिर से देखने को मिला है। खाते में 1 या 2 करोड़ नहीं बल्कि 2 अरब 21 करोड़ 30 लाख रुपए आ गए हैं। और ये हुआ है यूपी के बस्ती जिले के एक दिहाड़ी मजदूर के साथ। बात यहीं खत्म नहीं होती है। पैसे आने के बाद इनकम टैक्स की तरफ से नोटिस भी इस दिहाड़ी मजदूर के नाम जारी कर दिया है।
बरतनिया गांव के शिव प्रसाद निषाद के साथ ये वाक्या घटा है। दरअसल शिव प्रसाद ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि कुछ दिन पहले उनका पैन कार्ड खो गया था। जिसकी जानकारी उन्होंने पुलिस में दी थी। इसी के बाद उनके पैन कार्ड के साथ किसी ने घपलेबाजी की है।
खाते में पैसे आने के बाद ही इनकम टैक्स ने शिव प्रसाद के नाम 2 अरब 21 करोड़ 30 लाख रुपए का नोटिस जारी कर दिया है। साथ में जल्द ही रिपोर्ट करने के लिए बोला है। शिव प्रसाद का यही कहना है कि पैन कार्ड के जरिए किसी ने उनके खाते में इतने रुपए डाल दिए हैं। रुपए के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है।
अगर आपका पैन कार्ड खो जाता है तो सबसे पहले उसकी पुलिस में FIR कराएं। फिर इसके बाद इनकम टैक्स को मेल करके इसके बारे में जानकारी दे सकते हैं। इसके बाद इनकम टैक्स की तरफ से इस नंबर के कार्ड के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली जाएगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: