हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

ग्लोबल क्राइसिस के बीच भारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर

Diesel Exports From India: भारत काफी बड़ी मात्रा में कच्चा तेल विदेशों से आयात करता है, लेकिन इसको रिफाइन करने के बाद इसके प्रोडक्ट्स को दूसरे देशों में भी निर्यात किया जाता है. हमारा देश डीजल एक्सपोर्ट में काफी आगे है, खासकर पड़ोसी मुल्कों में इसकी सप्लाई की जाती है.

विज्ञापन
इंडियन ऑयल के स्टोरेज टैंकर (Photo-PTI)

India’s Diesel Exports Hit 13-Month High: अक्टूबर 2026 में भारत का डीजल निर्यात 13 महीनों के सबसे ऊंचे लेवल पर पहुंच गया. ग्लोबल लेवल पर सप्लाई में रुकावट और अंतरराष्ट्रीय कीमतों में बढ़ोतरी ने घरेलू तेल रिफाइनरियों के लिए नए मौके पैदा किए हैं. इंडस्ट्री के जानकारों का मानना ​​है कि जियोपॉलिटिकल टेंशन के बीच आने वाले महीनों में भी विदेशों में डीजल की सप्लाई मजबूत बनी रहेगी. भारत ने इस मामले में रूस को पीछे छोड़ दिया है क्योंकि यूक्रेन के मिसाइल हमलों के खौफ की वजह से रशिया का डीजल एक्सपोर्ट पहले के मुकाबले थोड़ा कम हो गया है.

कितना हुआ डीजल निर्यात?

‘केप्लर’ के शुरुआती वेसल-ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक 1 से 29 अक्टूबर 2026 के बीच भारत से औसतन 7.1 लाख बैरल प्रति दिन (bpd) डीजल का निर्यात हुआ. ये सितंबर के मुकाबले 19.6% और पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 8.1% का इजाफा है. अनुमान लगाया गया है कि आने वाले महीनों में डीजल एक्सपोर्ट में थोड़ी कमी आ सकती है.

यह भी पढ़ें- क्या भारत में दुबई से भी सस्ता बिक रहा है पेट्रोल-डीजल? इन आंकड़ों को देख हो जाएंगे हैरान

विज्ञापन

डीजल निर्यात में ये भारतीय कंपनियां आगे

अक्टूबर में भारत के कुल डीजल निर्यात में रिलायंस इंडस्ट्रीज की हिस्सेदारी लगभग 78% रही, जिसने करीब 5.5 लाख bpd डीजल का एक्सपोर्ट किया. कंपनी की विदेशी बिक्री सितंबर के मुकाबले 12% और पिछले साल अक्टूबर के मुकाबले 32.5% बढ़ी है. पब्लिक सेक्टर की रिफाइनरियों ने भी अपना निर्यात बढ़ाया है. मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड ने अपना निर्यात बढ़ाकर लगभग 38,000 bpd कर दिया, जबकि इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने तकरीबन 53000 bpd का निर्यात दर्ज किया. हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन ने करीब 26000 bpd डीजल भेजा. इसके उलट नायरा एनर्जी का निर्यात 42.4% घटकर लगभग 40000 bpd रह गया.

यह भी पढ़ें- दुनिया की 10 सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी कहां-कहां? टॉप पर भारत

विज्ञापन

आने वाले दिनों में क्या होगा?

भारत के पास रिफाइनिंग का बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर और निर्यात सुविधाएं हैं, जिससे उसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सप्लाई की कमी का फायदा उठाने में मदद मिली है. हालांकि, देश के भीतर खपत बढ़ने से विदेशों में होने वाले निर्यात पर लगाम लग सकती है. दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रिफाइनिंग देश होने के बावजूद, भारत अपनी कच्चे तेल की जरूरत का 88% से अधिक हिस्सा आयात करता है. पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने संकेत दिया है कि सरकारी रिफाइनरियां अगले साल अपनी सालाना रिफाइनिंग क्षमता में कम से कम 15 मिलियन टन का इजाफा करेंगी. इससे वैश्विक ईंधन बाजारों में भारत की स्थिति और मजबूत हो सकती है.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola