दुनिया की 10 सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी कहां-कहां? टॉप पर भारत

आप यह जानकर अवश्य हैरान होंगे कि भले ही भारत को क्रूड ऑयल के लिए इम्पोर्ट पर निर्भर रहना पड़ता हो, लेकिन इस विशाल देश के पास दुनिया की सबसे बड़ी ऑयल रिफाइनरी है. दुनिया की सबसे बड़ी ऑयल रिफाइनरी की बात की जाए तो भारत की रिलायंस जामनगर नंबर 1 पर है.

World 10 Largest Oil Refineries
1 / 11

दुनिया की टॉप-10 रिफाइनरियों की लिस्ट में भारत की रिलायंस जामनगर नंबर 1 पर है. भले ही भारत को क्रूड ऑयल के लिए इम्पोर्ट पर निर्भर रहना पड़ता हो, लेकिन इस विशाल देश के पास दुनिया की सबसे बड़ी ऑयल रिफाइनरी है. सबसे दिलचस्प फैक्ट है कि इस लिस्ट में दक्षिण कोरिया की 3 कंपनियां शामिल हैं, जबकि अमेरिका की 2 और सऊदी अरब की केवल 1 रिफाइनरी टॉप-10 में जगह बना पाई है. आइये जानते हैं कि दुनिया की टॉप-10 लिस्ट में कौन-कौन से देश हैं...

विज्ञापन

1. जामनगर रिफाइनरी, भारत

1. जामनगर रिफाइनरी, भारत2 / 11

भारत की जामनगर रिफाइनरी पहले स्थान पर है. गुजरात में स्थित यह विशाल कॉम्प्लेक्स रिलायंस इंडस्ट्रीज द्वारा संचालित है और इसकी क्षमता करीब 1.24 मिलियन बैरल प्रतिदिन है. यह न केवल भारत बल्कि वैश्विक ऊर्जा बाजार में भी अहम भूमिका निभाती है और बड़े पैमाने पर पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यात करती है.

विज्ञापन

2. पैरागुआना रिफाइनिंग कॉम्प्लेक्स, वेनेजुएला

2. पैरागुआना रिफाइनिंग कॉम्प्लेक्स, वेनेजुएला3 / 11

दूसरे स्थान पर वेनेजुएला का पैरागुआना रिफाइनिंग कॉम्प्लेक्स आता है, जिसकी क्षमता लगभग 9,40,000 बैरल प्रतिदिन है. आर्थिक और बुनियादी चुनौतियों के बावजूद यह पश्चिमी गोलार्ध की प्रमुख रिफाइनरियों में शामिल है.

उल्सान रिफाइनरी, दक्षिण कोरिया

उल्सान रिफाइनरी, दक्षिण कोरिया4 / 11

वहीं तीसरे स्थान पर दक्षिण कोरिया की उल्सान रिफाइनरी है, जो रोजाना करीब 8,40,000 बैरल तेल प्रोसेस करती है और देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करती है. ये रिफाइनरी दक्षिण कोरिया की घरेलू जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ भारी मात्रा में ईंधन का निर्यात भी करती है.

विज्ञापन

4. रुवैस रिफाइनरी, यूएई

4. रुवैस रिफाइनरी, यूएई5 / 11

चौथे नंबर पर यूएई की रुवैस रिफाइनरी है, जिसकी क्षमता करीब 8,17,000 बैरल प्रतिदिन है, जो खाड़ी देशों की एनर्जी का बड़ा केंद्र है. अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी की ओनरशिप वाली यह रिफाइनरी संयुक्त अरब अमीरात की शान है.

5. येओसू रिफाइनरी, दक्षिण कोरिया

5. येओसू रिफाइनरी, दक्षिण कोरिया6 / 11

टॉप-10 की लिस्ट में दक्षिण कोरिया का दबदबा है. पांचवें स्थान पर दक्षिण कोरिया की येओसू रिफाइनरी आती है, जो रोजाना 7,30,000 बैरल प्रोसेस करती है. वैश्विक स्तर पर पेट्रोकेमिकल उत्पादन और निर्यात में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं और ऊर्जा क्षेत्र में अहम स्थान रखती हैं.

विज्ञापन

6. ओन्सन रिफाइनरी, दक्षिण कोरिया

6. ओन्सन रिफाइनरी, दक्षिण कोरिया7 / 11

छठे स्थान पर दक्षिण कोरिया की ओन्सन रिफाइनरी है, ये रिफाइनरी भी दक्षिण कोरिया के उल्सान में बसी है. जिसकी क्षमता लगभग 6,69,000 बैरल प्रतिदिन है. जो दक्षिण कोरिया को रिफाइनिंग हब बनाने में अहम भूमिका निभाती है.

7. डंगोट रिफाइनरी, नाइजीरिया

7. डंगोट रिफाइनरी, नाइजीरिया8 / 11

सातवें स्थान पर नाइजीरिया की डंगोट रिफाइनरी है, जो 6,50,000 बैरल प्रतिदिन की क्षमता के साथ दुनिया की सबसे बड़ी सिंगल-ट्रेन रिफाइनरी मानी जाती है और अफ्रीका के ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा बदलाव ला रही है.

विज्ञापन

8. गैल्वेस्टन बे रिफाइनरी, अमेरिका

8. गैल्वेस्टन बे रिफाइनरी, अमेरिका9 / 11

आठवें स्थान पर अमेरिका की गैल्वेस्टन बे रिफाइनरी है, जिसकी क्षमता करीब 6,31,000 बैरल प्रतिदिन है. टेक्सास सिटी में स्थित यह अमेरिका की सबसे बड़ी रिफाइनरियों में से एक है. मैराथन पेट्रोलियम के ओनरशिप वाली रिफाइनरी पूरे उत्तरी अमेरिका को ईंधन की सप्लाई करती है.

9. पोर्ट आर्थर रिझानी, अमेरिका

9. पोर्ट आर्थर रिझानी, अमेरिका10 / 11

अमेरिका के टेक्सास में पोर्ट आर्थर रिफाइनरी है, जो 6,30,000 बैरल प्रतिदिन प्रोसेस करती है. ये रिफाइनरी उत्तरी अमेरिका की ऊर्जा आपूर्ति में बेहद अहम भूमिका निभाती हैं. पोर्ट आर्थर रिफाइनरी, दुनिया के सबसे रिफाइनरी की लिस्ट में नौंवे नंबर पर है.

विज्ञापन

10. रास तनुरा रिफाइनरी, सऊदी अरब

10. रास तनुरा रिफाइनरी, सऊदी अरब11 / 11

दसवें स्थान पर सऊदी अरब की रास तनुरा रिफाइनरी है, जो दुनिया की सबसे पुरानी और प्रमुख रिफाइनरियों में शामिल है. सऊदी अरामको द्वारा संचालित यह रिफाइनरी वैश्विक तेल बाजार पर गहरा प्रभाव डालती है और कीमतों को प्रभावित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन