हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

भारत और पाकिस्तान का हुआ मुकाबला तो डिज्नी-स्टार, ICC की होगी बल्ले-बल्ले

भारत के साथ अगर पाकिस्तान की भिड़ंत सेमीफाइनल में हुई तो फिर ICC के साथ डिज्नी-स्टार के मजे ही मजे हैं।

विज्ञापन
Photo Credit: Google

World Cup 2023 अपने आखिरी पड़ाव पर जा रहा है। सेमीफाइनल के लिए 3 टीमें तैयार हो चुकी हैं। अब बस चौथे नंबर के लिए जगह खाली है। ऐसे में हो सकता है कि पाकिस्तान टीम कुछ चमत्कार करके अपनी जगह पक्की कर ले। ऐसा अगर होता है तो 16 नवंबर के दिन दर्शकों के लिए फिर से महा मुकाबला देखने को मिल सकता है। इसी के साथ ब्रॉडकास्टर डिज्नी-हॉटस्टार के साथ ICC के भी मजे आ जाएंगे।

टीवी ऐड से कमाई होगी शानदार

जैसा आप जानते हैं कि भारत और पाकिस्तान का मुकाबला कभी भी हो उसका माहौल अलग ही बनता है। अगर ये विश्व कप का मैच हो तो क्या ही कहने। पहले बात करते है कि ब्रॉडकास्टर कितने फायदे में रहेगा। रिपोर्ट्स हैं कि अगर ये मुकाबला होता है तो 10 सेकेंड ऐड के लिए रेट 10 3 से 4 लाख का रेट हो सकता है। इसके अलावा ओटीटी पर भी रेट नॉर्मल डे के हिसाब से 2 गुना रह सकता है।

ICC के लिए इसलिए है अहम

अब बात करें ICC के लिए तो 20 से 30 फीसदी का हिस्सा ऐड रिवेन्यू से होता है, जो उस दिन 1.5 गुना ज्यादा रह सकता है। इसके अलावा स्टेडियम में एक भी सीट खाली नहीं होती है तो अच्छी खासी कमाई दर्शकों के हिस्से से भी आईसीसी कमा लेता है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ेंगे-  Airtel ग्राहकों के आ गए अच्छे दिन, Jio TV को मिलेगी टक्कर

ओटीटी पर व्यूअरशिप के टूटेंगे सभी रिकॉर्ड

यानी अगर टोटल रिवेन्यू की बात करें तो पहले मैच की तुलना में 5 गुना का अंतर देखने के लिए मिल सकता है। ऐसे में अगर हम ये कहें कि चांदी ही चांदी है तो ये गलत नहीं होगा। दूसरी तरफ ओटीटी पर भी 4 करोड़ का आंकड़ा टूट सकता है। उम्मीद की जा रही है कि 6 करोड़ एक साथ लोग ये मुकाबले देख सकते हैं। पर आखिर में वही बात कि पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचना होगा।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola