6th 7th and 8th Pay Commission Comparison Salary Hike:हाल ही में केंद्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 8वें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दे दी है। यह आयोग लगभग 50 लाख कर्मचारियों की सैलरी और 65 लाख पेंशनधारकों के पेंशन में संशोधन करेगा। बता दें कि जल्दी ही आयोग का गठन किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसका संकेत दिया। फिलहाल देश में 7वां वेतन आयोग लागू है, जिसका कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 तक रहेगा। इसके हिसाब से नया कमीशन 1 जनवरी 2026 से लागू किया जाएगा।
बजट के पहले घोषणा
बता दें कि 8वें वेतन आयोग को यूनियन बजट 2025 से ठीक पहले पेश किया गया है और इसका उद्देश्य कर्मचारियों की सैलरी स्ट्रक्चर को अभी की महंगाई दर के हिसाब से बनाना है। हालांकि कर्मचारियों को नए वेतन आयोग से बहुत सी उम्मीदें हैं। इन बढ़ती उम्मीदों के बीच, आइए जानते हैं कि 7वें और 6ठे वेतन आयोग के तहत कैसे बदलाव किए गए थे।
7वें वेतन आयोग में क्या खास
जानकारी के लिए बता दें कि 7वां वेतन आयोग 1 जनवरी 2016 से लागू हुआ था। इसने सरकारी कर्मचारियों के लिए कई बड़े बदलाव किए थे। इसके तहत फिटमेंट फैक्टर को 2.57 पर सेट किया गया था। आम भाषा में कहें तो बेसिक पे को 2.57 से गुणा किया जाएगा, जिससे सभी स्तरों पर वेतन में बढ़ोतरी हुई। 7वें वेतन आयोग ने न्यूनतम बेसिक सैलरी को बढ़ाकर 18,000 रुपये कर दिया, जो पहले 6ठे वेतन आयोग में 7,000 रुपये थी। इसके साथ ही पेंशनधारकों को भी इसका फायदा मिला। न्यूनतम बेसिक पेंशन 3,500 रुपये से बढ़ाकर 9,000 रुपये कर दी गई।
6वें वेतन आयोग में क्या खास
6वां वेतन आयोग जनवरी 2006 में लागू हुआ था। हालांकि इसने मामूली बदलाव किए थे, लेकिन ये बहुत सकारात्मक बदलाव माने गए थे। इस आयोग में फिटमेंट फैक्टर 1.86 था, जिसके तहत न्यूनतम बेसिक सैलरी 2,750 रुपये से बढ़ाकर 7,000 रुपये कर दी गई। पेंशनभोगियों को भी फायदा हुआ और बेसिक पेंशन 1,275 रुपये से बढ़ाकर 3,500 रुपये कर दी गई।
8वें वेतन आयोग से क्या हैं उम्मीदें?
रिपोर्ट बताती है कि 8वें वेतन आयोग सैलरी और पेंशन में बड़े बदलाव कर सकता है। बताया जा रहा है कि इसके तहत फिटमेंट फैक्टर 2.28 से 2.86 के बीच हो सकता है। अगर ऐसा होता है, तो न्यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 रुपये से बढ़कर 41,000 रुपये से 51,480 रुपये तक हो सकती है। यह केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक बड़ी आर्थिक राहत साबित होगी।
यह भी पढ़ें – Personal Loan EMI Tips: इन 4 टिप्स को फॉलो कर कम कर सकेंगे लोन की EMI
संबंधित खबरें
115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
1 hr agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
2 hrs agoमहर्षि वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा पर इन शहरों में बंद रहेंगे आज बैंक
3 hrs agoधनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
15 hrs agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
16 hrs ago28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
1 day agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
2 days agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines