अगर आप कॉलेज स्टूडेंट हैं, हाल ही में नौकरी शुरू की है या पहली बार म्यूचुअल फंड में SIP करने का सोच रहे हैं, तो आपके मन में थोड़ा डर और ढेरों सवाल होना बिल्कुल लाजमी है. लेकिन सही जानकारी के साथ SIP शुरू करना लंबे समय में बड़ा फंड (Wealth) बनाने का सबसे आसान और सुरक्षित तरीका है.
लेकिन आपके मन में एक सवाल जरूर आता होगा कि अपनी पहली SIP कैसे और कहां से शुरू करें. आइये इसका सही जवाब ढूंढने की कोशिश करते हैं.
पहली SIP चुनने से पहले 3 बातें तय करना है जरूरी
एक्सपर्ट मानते हैं कि किसी भी फंड में पैसा लगाने से पहले आपको ये 3 बातें खुद से पूछनी चाहिए:
समय सीमा (Time Horizon): आप कितने सालों के लिए पैसा निवेश करना चाहते हैं?
जोखिम लेने की क्षमता (Risk Appetite): आप कितना जोखिम या बाजार का उतार-चढ़ाव झेल सकते हैं?
वित्तीय लक्ष्य (Financial Goal): यह पैसा किस काम के लिए जोड़ा जा रहा है? जैसे कि उच्च शिक्षा, बिजनेस, कार, घर या शादी.
समय के हिसाब से कौन-सा फंड चुने?
आपके गोल और समय सीमा के हिसाब से फंड का चुनाव अलग-अलग होना चाहिए. अगर कम समय के लिए यानी 1 से 3 साल के लिए पैसा लगाना है, तो डेट फंड (Debt Funds) चुनें जहां जोखिम कम होता है.
अगर 3 से 5 साल के लिए निवेश करना है, तो हाइब्रिड फंड (Hybrid Funds) बेहतर हैं, जिनमें इक्विटी और डेट दोनों का मिक्स होता है. अगर आपके पास लंबा समय है जैसे कॉलेज स्टूडेंट्स के पास होता है, तो इक्विटी फंड (Equity Funds) सबसे बेस्ट हैं. लंबे समय में इनमें कंपाउंडिंग का सबसे ज्यादा फायदा मिलता है.
नए निवेशकों के लिए सबसे बड़ी सलाह
पहली बार का अनुभव अच्छा होना चाहिए: एक्सपर्ट्स का मानना है कि शुरुआत में गलत जानकारी या गलत फंड चुनने से जो नुकसान होता है, उससे निवेशक का भरोसा उठ जाता है. इसलिए सही जानकारी होना बहुत जरूरी है.
फाइनेंशियल एडवाइजर की मदद लें: भले ही आपकी SIP की रकम 500 या 1000 की छोटी ही क्यों न हो, किसी अच्छे सर्टिफाइड फाइनेंशियल एडवाइजर की मदद लेकर ही शुरुआत करें. इससे आपका पहला अनुभव पॉजिटिव रहेगा और आप बिना तनाव के निवेश की यात्रा का आनंद ले सकेंगे.
अगर आप कम उम्र (जैसे कॉलेज के दिनों) से ही SIP शुरू कर देते हैं, तो आपको कंपाउंडिंग की ताकत (Power of Compounding) का सबसे ज्यादा फायदा मिलता है. गोल तय करें, सही एडवाइजर चुनें और छोटी रकम से ही सही, लेकिन आज ही अपने वित्तीय सफर की शुरुआत करें.
संबंधित खबरें
PNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
2 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
2 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
4 hrs agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
5 hrs agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
5 hrs agoअदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
14 hrs ago3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
21 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
22 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
1 day agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines