25000 सैलरी पाने वाले जान लें पैसा सेव करने की ये धांसू ट्र‍िक, कुछ समय में ही जमा कर लेंगे लाखों

हर महीने 25000 रुपये का वेतन पाने वालों को हमेशा इस बात की श‍िकायत रहती है क‍ि इतने कम वेतन में क्‍या खाएं और क्‍या बचाएं? अर आपके मन में भी ऐसी बात आती है तो यहां हम आपको एक ऐसा फॉर्मूला बता रहे हैं, ज‍िससे आप अपना खर्च मैनेज कर लेंगे और सेव‍िंग भी हो जाएगी.

saving tips

25000 की सैलरी में बचत कैसे करें?

How to Save Money in Rs 25000 Salary: वैसे तो पैसा क‍ितना भी हो, खर्च करने पर कम ही पड़ जाते हैं. ऐसे में अगर आपकी सैलरी 25000 रुपये या 30000 रुपये तक है तो आपके मन में सवाल यही आता है क‍ि क्‍या बचाएं और क्‍या खाएं? लेक‍िन, अर्थशास्‍त्री यही कहते हैं क‍ि आप चाहे 10 रुपये ही क्‍यों न कमाएं, आपको अपनी सैलरी का कुछ ह‍िस्‍सा जरूर बचाना चाह‍िए. फॉर्मूला ये कहता है क‍ि हर व्‍यक्‍त‍ि को अपनी कमाई का 40 फीसदी तो बचाना ही चाह‍िए. लेक‍िन ये हर क‍िसी क‍े ल‍िए संभव नहीं है. खासकर तब जब सैलरी इतनी कम हो. तो इतनी सैलरी में बचत कैसे करें? आइये आपको बताते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

25000 रुपये की सैलरी में पैसे कैसे बचाएं:

सबसे पहले अपने खर्चों में कटौती करें:
अपनी चाहतों पर काबू रखें :
इस बात में फर्क करना सीखें क‍ि आपकी क्‍या जरूरत है और आपकी क्‍या चाहते हैं. बजट के ह‍िसाब से आपकी जरूरतें पूरी हो सकती हैं, चाहतें नहीं.
ज‍िन सब्‍सक्र‍िप्‍शन को यूज नहीं कर रहे हैं, उन्‍हें हटा दें : क‍िसी ऐसे ऐप या सर्व‍िस का सब्‍सक्र‍िप्‍शन है, ज‍िसका आप इस्‍तेमाल नहीं कर रहे हैं, तो उसे हटा दें या अनसब्‍सक्राइब कर दें.
ब‍िजली ब‍िल कम करें : LED या CFL बल्‍ब का इस्‍तेमाल करें और ज‍िन इलेक्‍ट्रॉन‍िक गैजेट्स को यूज नहीं कर रहे हैं, उन्‍हें अनप्‍लग कर दें.
कर्ज लेने से बचें : बहुत मजबूरी न हो कर्ज लेने से बचें. क्‍योंक‍ि इसके साथ इंटरेस्‍ट का भी भुगतान करना पड़ता है.

विज्ञापन

50-30-20 के फॉर्मूले को फॉलो करें:
अपने खर्चों को ट्रैक करें और 50-30-20 के फॉर्मूले को फॉलो करें. यानी आप अपनी सैलरी का 50% ह‍िस्‍सा यानी 12500 रुपये को अपनी जरूरतों के ल‍िए रखें. बाकी बच 50 फीसदी में से 30% यानी 7500 रुपये को सेव‍िंग और 20% जो 5000 है, उसको इंवेस्‍ट करें.

अपने खर्चों को न‍ियंत्र‍ित रखने के ल‍िए बजट बनाएं. अपने खर्चों पर नजर रखें और ऐसे खर्चों को हटा दें, जो फ‍िजूल लग रहे हैं. आप साधारण सी कॉपी में अपने खर्चों को नोट कर सकते हैं. अपने खर्चों को ट्रैक करें. जब आप अपने प‍िछले महीने के खर्चों को देखेंगे तो आपको अंदाजा लगेगा क‍ि आप कहां चूक कर रहे हैं और कहां पैसा बचा सकते हैं.

विज्ञापन

यहां से करें न‍िवेश की शुरुआत :

  • जहां भी आप न‍िवेश करना चाहते हैं उसके ल‍िए अपने सेव‍िंग अकाउंट या इंवेस्‍टमेंट में ऑटोमेट‍िक ट्रांसफर सेट करें.
  • SIP में 500 रुपये न‍िवेश के साथ शुरुआत करें. कुछ द‍िनों में ही आपका कॉर्पस बड़ा हो जाएगा. क्‍योंक‍ि एसआईपी में कंपाउंड‍िंग इंटरेस्‍ट के हिसाब से र‍िटर्न म‍िलता है.
  • एक एमर्जेंसी फंड तैयार करें. क्‍योंक‍ि आपातकालीन स्‍थ‍ित‍ियां बता कर नहीं आती और न ही पैसा जुटाने का वक्‍त देती हैं. आप एक अलग सेव‍िंग अकाउंट रख सकते हैं और हर महीने उसमें थोड़ा-थोड़ा अमाउंट डालते रहें.
  • SIP में न‍िवेश की शुरुआत भले ही छोटी हो, पर लंबे समय के ल‍िए होनी चाह‍िए. कुछ समय के बाद आप एसआईपी की राश‍ि को बढ़ा भी सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ