HDFC बैंक की UPI सेवाएं आज रात रहेंगी बंद! जानें वजह और सर्विस शुरू होने का समय

HDFC Bank UPI Service Shut Down: एचडीएफसी बैंक के ग्राहकों के लिए यूपीआई सेवा का फायदा उठाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। दरअसल, आज रात को कुछ घंटे के लिए सर्विस को बंद किया जा रहा है, लेकिन क्यों? आइए जानते हैं।

HDFC Bank UPI Service Shutdown

HDFC Bank UPI Service Shutdown: देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक, एचडीएफसी बैंक की यूपीआई सर्विस 2 दिनों तक उपलब्ध नहीं रहने वाली है। 5 नवंबर और 23 नवंबर को एचडीएफसी बैंक द्वारा यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (Unified Payment Interface) सर्विस को अस्थायी रूप से बंद किया जाएगा। आज यानी 5 नवंबर की रात भी एचडीएफसी बैंक की यूपीआई सर्विस ठप रहेगी। अगर आप एचडीएफसी बैंक के ग्राहक हैं और यूपीआई के माध्यम से लेनदेन करने वाले हैं, तो आइए जान लें कि 5 नवंबर को कितने बजे से कब तक यूपीआई सर्विस बंद रहेगी और इसके पीछे की वजह क्या है?

विज्ञापन

एचडीएफसी बैंक की UPI सेवाएं बंद होने की वजह

एचडीएफसी बैंक की यूपीआई सर्विस सिस्टम मेंटेनेंस के कारण कुछ समय के लिए बंद होगी। बैंक की ओर से पहले ही ग्राहकों सूचित किया जा चुका है कि 5 नवंबर और 23 नवंबर की रात से सुबह तक  सिस्टम मेंटेनेंस के कारण यूपीआई सेवाएं बंद रहेंगी।

विज्ञापन

कितने घंटे के लिए बंद रहेगी यूपीआई सर्विस?

एचडीएफसी बैंक द्वारा सिस्टम मेंटेनेंस के चलते UPI सर्विस को 5 नवंबर और 23 नवंबर को अस्थायी रूप से बंद किया जाएगा। दोनों दिन रात 12 बजे से सुबह 3 बजे तक यूपीआई सेवा बंद रहेंगी।

विज्ञापन

UPI सर्विस बंद होने पर क्या नहीं कर पाएंगे?

सिस्टम मेंटेनेंस के कारण एचडीएफसी बैंक द्वारा यूपीआई सर्विस को अस्थायी रूप से 5 नवंबर को बंद किया जाएगा, जिस वजह से बैंकिंग सर्विस में थोड़ी रुकावट आ सकती है। बैंक के ग्राहकों के लिए फाइनेंशियल और नॉन-फाइनेंशियल यूपीआई लेनदेन करना मुश्किल हो सकता है।

कौन-कौन नहीं उठा सकेगा सर्विस का फायदा?

यूपीआई सर्विस बंद होने के कारण वो मर्चेंट भी यूपीआई का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे जो एचडीएफसी बैंक के साथ जुड़े हुए हैं। तय तारीख और समय के दौरान ग्राहकों के लिए यूपीआई ट्रांजैक्शन उपलब्ध नहीं होगा। चाहे इसके लिए आप किसी डिजिटल ऐप का यूज करें या फिर कोई कार्ड इस्तेमाल करें। एचडीएफसी की ओर से सर्विस का फायदा नहीं दिया जाएगा, लेकिन सिस्टम मेंटेनेंस के बाद फिर से आप यूपीआई सर्विस का फायदा उठा सकेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ