Good News: 7.3% की GDP रफ्तार से बढ़ेगा भारत, बढ़ेंगे नौकरी के मौके; जेब में रहेंगे ज्‍यादा पैसे!

Indian GDP Growth IMF Forecast: दुन‍ियाभर में मची शांत‍ि के बीच भारत के ल‍िए एक अच्‍छी खबर आई है. IMF ने भारत की GDP ग्रोथ 7.3% रहने की उम्‍मीद है. इसका आम जनता पर क्‍या असर होगा और इसे क‍िस तरह अच्‍छी खबर मानना चाह‍िए?

indian economy (2)

भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए आज (19 जनवरी 2026) एक बहुत बड़ी और अच्‍छी खबर आई है. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने अपने ताजा ‘वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक’ (WEO) अपडेट में भारत की विकास दर के अनुमान को बढ़ा दिया है. IMF के अनुसार, भारत वित्त वर्ष 2025-26 में 7.3% की दर से बढ़ेगा. यह उनके पिछले अनुमान (6.6%) से 0.7% अधिक है.

विज्ञापन

IMF ने क्यों बढ़ाया भारत का अनुमान?

IMF ने इस बढ़ोतरी के पीछे मुख्य रूप से 3 बड़े कारण बताए हैं:
1. मजबूत तीसरी तिमाही: भारत का आर्थिक प्रदर्शन पिछली तिमाही में उम्मीद से कहीं बेहतर रहा है.
2. घरेलू मांग : भारत में खपत और मांग में लगातार तेजी बनी हुई है, जो विकास को गति दे रही है.
3. चौथी तिमाही का मोमेंटम: चालू वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही में भी अर्थव्यवस्था के मजबूत रहने के संकेत मिल रहे हैं.

विज्ञापन

अन्य संस्थाओं के अनुमान
IMF के इस अपग्रेड के बाद अब भारत के विकास दर के अनुमान अन्य बड़ी संस्थाओं के और करीब आ गए हैं:

विज्ञापन
  • भारत सरकार (NSO): 7.4% का अनुमान
  • विश्व बैंक (World Bank): 7.2% का अनुमान
  • मूडीज (Moody’s): 7.3% का अनुमान

Gold Silver Price: चांदी ने रचा इत‍िहास, पहली बार कीमत पहुंची 3 लाख रुपये के पार; सोने के भाव में भी उछाल

इसका आपके ऊपर क्या असर होगा?

विज्ञापन
  • रोजगार के अवसर: 7% से ऊपर की ग्रोथ रेट का मतलब है कि देश में निवेश बढ़ेगा, जिससे नई नौकरियों के अवसर पैदा होंगे.
  • निवेश: शेयर बाजार के लिए यह एक सकारात्मक संकेत है क्योंकि विदेशी निवेशक (FIIs) भारत को एक सुरक्षित और तेजी से बढ़ते बाजार के रूप में देखेंगे.
  • घरेलू आय: मूडीज जैसी रेटिंग एजेंसियों का मानना है कि इस ग्रोथ से औसत घरेलू आय (Average Household Income) में सुधार होगा. यानी आपकी जेब में ज्‍यादा पैसा रहेगा.

बता दें क‍ि IMF ने यह भी कहा है कि AI को लेकर बहुत ज्यादा उम्मीदें और वैश्विक स्तर पर बढ़ते ‘ट्रेड वॉर’ जैसे क‍ि अमेरिका के लगाए जा रहे टैरिफ से भविष्य में वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए जोखिम पैदा कर सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ