ब्रिटेन के सबसे अमीर शख्‍स थे गोपीचंद पी हिंदुजा, अपने पीछे छोड़ गए हैं इतनी संपत्‍त‍ि; नेटवर्थ देख रह जाएंगे दंग

अरबों डॉलर वाले हिंदुजा समूह के अध्यक्ष और ब्रिटेन के सबसे अमीर व्यक्ति 85 वर्षीय गोपीचंद हिंदुजा का लंदन में निधन हो गया. जान‍िये अपने पीछे क‍ितनी संपत्‍त‍ि छोड़ गए हैं

gopichand p hinduja net worth in rupees

Gopichand P Hinduja Net Worth in Rupees : भारतीय मूल के ब‍िजनेस टाइकून गोपीचंद पी हिंदुजा का मंगलवार, 4 नवंबर को ब्रिटेन की राजधानी लंदन में निधन हो गया. इसी साल उन्‍हें ब्रिटेन का सबसे अमीर शख्‍स होने का ख‍िताब द‍िया गया था. भारतीय मूल के गोपीचंद पी हिंदुजा ने ब्रिटिश नागरिकता ली थी और 85 साल की उम्र में उन्‍होंने आखिरी सांस ली. आइये जानते हैं क‍ि गोपीचंद अपने पीछे क‍ितनी संपत्‍त‍ि छोड़ गए हैं और उनका नेटवर्थ क‍ितना था?

विज्ञापन

व‍िश्‍वभर में फैला है उनका ब‍िजनेस

विज्ञापन

गोपीचंद के नेतृत्व में, हिंदुजा समूह ऑटोमोटिव, बैंकिंग और वित्त, आईटी, स्वास्थ्य सेवा, बिजली, रियल एस्टेट और मीडिया सहित 11 प्रमुख क्षेत्रों में काम कर रहा है. समूह की ज‍िन कंपनियों ने सबसे ज्‍यादा नाम और ब‍िजनेस कमाया, उसमें अशोक लीलैंड, इंडसइंड बैंक और नेक्स्टडिजिटल लिमिटेड शाम‍िल हैं और इन्‍हें भारत के सबसे सम्मानित और पहचाने जाने वाले ब्रांडों में देखा जाता है.

यूके का सबसे धनी पर‍िवार

विज्ञापन

संडे टाइम्स रिच लिस्ट के 2025 संस्करण में हिंदुजा परिवार को 32.3 बिलियन पाउंड की कुल संपत्ति के साथ यूनाइटेड किंगडम में सबसे धनी बताया गया.

कॉर्पोरेट जगत में “जीपी” के नाम से मशहूर गोपीचंद साल 1959 में अपने पारिवारिक व्यवसाय में शाम‍िल हुए. तब वो और उनका पर‍िवार मुंबई में रहते थे. देखते ही देखते उनके नेतृत्व में हिंदुजा ग्रुप भारत और पश्चिम एशिया के बीच 20 अरब डॉलर का मल्‍टीनेशनल ग्रुप बन गया. साल 1979 में ह‍िंदुजा ग्रुप को लंदन ट्रांसफर कर लिया. आज, यह समूह बैंकिंग, ऑटोमोटिव, ऊर्जा, मीडिया, स्वास्थ्य सेवा, रक्षा और बुनियादी ढांचे के क्षेत्रों में काम कर रहा है. दुनिया भर में लगभग 2,00,000 लोगों को रोजगार देता है.

विज्ञापन

इसकी शाखाएं भारत, यूके, यूरोप, मध्य पूर्व और अमेरिका में फैली हुई हैं.

विरासत और नेटवर्थ

विज्ञापन

गोपीचंद हिंदुजा अपने पीछे न केवल अरबों डॉलर का साम्राज्य छोड़ गए हैं, बल्कि वैश्विक सौदेबाजी, रणनीतिक विविधीकरण और भारत की सबसे बड़ी औद्योगिक सफलता की कहानियों में से एक की विरासत भी छोड़ गए हैं.

द संडे टाइम्स रिच लिस्ट 2024 के अनुसार, हिंदुजा परिवार की अनुमानित संपत्ति £37 बिलियन से अधिक है, जो उन्हें ब्रिटेन का सबसे अमीर परिवार बनाती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ