Gold Price Today: सोना खरीदने-बेचने से पहले पढ़ लें ये खबर, वरना पड़ेगा बहुत पछताना

सोने की कीमतें एक छोटे से ब्रेक के बाद फिर तेजी से चढ़ रही हैं। आने वाले समय में सोना और भी महंगा हो सकता है। ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंक गोल्डमैन सैक्‍स का कहना है कि अगर अमेरिका और चीन के बीच तनाव बढ़ता है, तो इस साल के अंत तक सोना एक लाख का आंकड़ा भी पार कर सकता है।

Gold Price

सोने को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। आप सोना खरीदने का सोच रहे हों या फिर बेचने का, इस खबर की जानकारी होना बेहद जरूरी है। अन्यथा आपको पछताना भी पड़ सकता है। दरअसल, ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंक गोल्डमैन सैक्‍स का अनुमान है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतें 4,500 डॉलर प्रति औंस तक जा सकती हैं, जो अभी 3,247 डॉलर प्रति औंस हैं। इस हिसाब से देखें तो भारत में सोना 1.30 लाख रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम तक पहुंच सकता है।

विज्ञापन

क्यों बढ़ेगी कीमत?

ऐसे में यदि आप अभी सोना बेचते हैं, तो घाटे में रह सकते हैं और अगर खरीदारी के लिए कीमतों के नीचे गिरने का इंतजार करते हैं, तो भी नुकसान में रहेंगे। गोल्डमैन सैक्‍स का कहना है कि अगर अमेरिकी-चीन टैरिफ युद्ध के चलते अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हालात बिगड़ते हैं, तो 2025 के अंत तक सोने की कीमतें 4,500 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती हैं। वहीं, अगर हालात सामान्य होते हैं, तो सोने की कीमतें 3,700 डॉलर प्रति औंस तक बढ़ सकती हैं। कहने का मतलब है कि हालात कैसे भी रहें, सोना महंगा होने की संभावना अधिक है।

विज्ञापन

3 बार किया अपडेट

गोल्डमैन सैक्स ने इस साल के लिए सोने को लेकर यह तीसरा अनुमान जताया है। फरवरी 2025 में ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंक ने कहा था कि सोना 2025 के अंत तक 3,100 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है। मार्च 2025 में इसे बढ़ाकर 3,300 डॉलर प्रति औंस किया और अब गोल्डमैन सैक्स का अनुमान है कि सोना 4,500 या 3,700 डॉलर प्रति औंस के आंकड़े को छू सकता है। विदेशी फर्म के अनुसार, अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ वॉर बढ़ने के कारण अमेरिकी अर्थव्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। ऐसे माहौल में सोने में निवेश बढ़ सकता है।

विज्ञापन

अभी क्या है भाव?

भारत में सोने की कीमत इस समय 95 हजार के पार चल रही है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, 24 कैरेट वाला 10 ग्राम सोना 95,500 रुपये के भाव पर मिल रहा है। पिछले हफ्ते सोने की कीमतों में 6.5% की बढ़ोतरी हुई थी। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अमेरिक और चीन के बीच बढ़ रही टेंशन से सोने को कितना बूस्ट मिला है। बता दें कि भारत में 14 अप्रैल से शादियों का सीजन शुरू हो गया है, इस दौरान सोने की बिक्री बढ़ने की उम्मीद है।

एक लाख के पार कब?

गोल्ड को लेकर तमाम एक्सपर्ट्स अनुमान जता रहे थे कि यह पीली धातु अब नीचे की तरफ गिरेगी। उनका मानना था कि सोना वैश्विक हालातों का अधिकतम लाभ उठा चुका है और अब इसके दाम गिर सकते हैं। कुछ दिन की नरमी ने इन दावों के सही होने का अहसास भी दिलाया, लेकिन अब तस्वीर पूरी तरह बदल गई है। सोना एक बार फिर तेजी से दौड़ रहा है। इसकी कीमत 95 हजार के आंकड़े को पार कर गई है, जिससे इसके जल्द ही एक लाख का स्तर छूने की उम्मीद बढ़ी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ