Gold Silver Latest Rate: 70 हजार के पास पहुंचा गोल्ड, चांदी 81 हजार के पार; देखें लेटेस्ट रेट

Gold Silver Price Today 3 April 2024: पिछले कुछ दिनों से लगातार सोने-चांदी के भाव बढ़ रहे हैं। आज भी गोल्ड और सिल्वर के प्राइस में ताबड़तोड़ तेजी आई है। सोने का भाव 70 हजार के पास पहुंच गया है। चलिए आज के लेटेस्ट प्राइस जानें…

Gold And Silver Price Today

Gold Silver Price Today 3 April 2024: महीने की शुरुआत से ही बुलियन मार्केट में सोने के भाव लगातार बढ़ रहे हैं। आज यानी बुधवार 3 अप्रैल को 24 कैरेट गोल्ड के प्राइस में ताबड़तोड़ तेजी आई है। 24 कैरेट गोल्ड के रेट में 760 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। जिसके बाद गोल्ड का प्राइस 70 हजार के पास पहुंच गया है।

विज्ञापन

जबकि चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त उछाल आया है। चांदी के भाव में आज 2000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि इस तेजी पर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के प्रेसिडेंट पृथ्वीराज कोठारी का कहना है कि इंडस्ट्री में आई इतनी मार्केट के लिए ठीक नहीं है। आइए आज के लटेंट रेट जानते हैं।

विज्ञापन

सोने चांदी के ताजा भाव

गुड रिटर्न की वेबसाइट के मुताबिक, देश में आज 24 कैरेट गोल्ड का प्राइस 69,870 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 64,100 रुपये पर बनी हुई है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड के प्राइस में 610 रुपये की बढ़ोतरी के बाद सोने का भाव 52,440 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। चांदी की कीमतों में भी तेजी लगातार बनी हुई है। आज इसके भाव में 2000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है जिसके बाद 1 किलो चांदी की कीमत 81,000 पर पहुंच गई है।

विज्ञापन

पिछले 5 दिनों में इतने बदले भाव

  • तारीख – 22K गोल्ड का रेट – 24K गोल्ड का रेट
  • 2 अप्रैल 2024 – 63.350 – 69,110 रुपये
  • 1 अप्रैल 2024 – 63,600 – 69,380 रुपये
  • 31 मार्च 2024 – 62,750 – 68,450 रुपये
  • 30 मार्च 2024 – 62,750 – 68,450 रुपये
  • 29 मार्च 2024 – 63,000 – 68,730 रुपये

चार महानगरों में सोने-चांदी के भाव

  • दिल्ली – सोने की कीमत 70,020 रुपये/10 ग्राम और चांदी की कीमत 81000 रुपये/1 किलो।
  • मुंबई – सोने की कीमत 69,870 रुपये/10 ग्राम और चांदी की कीमत 81000 रुपये/1 किलो।
  • चेन्नई – सोने की कीमत 70,910 रुपये/10 ग्राम और चांदी की कीमत 84000 रुपये/1 किलो।
  • कोलकाता- सोने की कीमत 69,870 रुपये/10 ग्राम और चांदी की कीमत 81000 रुपये/1 किलो।

एमसीएक्स पर गोल्ड रेट

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर बुधवार को सोने की कीमतों में 440 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई। इस हफ्ते अप्रैल वायदा में सोना 69,487 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ