Gold Price Today: शनिवार को क्या है सोने-चांदी का भाव? फटाफट चेक करें 24K गोल्ड का रेट  

Gold Silver Price Today 27 April 2024 : 22k सोने की कीमत आज 200 रुपये बढ़ गई है जबकि चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। अगर आप सोना खरीदना चाहते हैं तो पहले आज के ताजा भाव जरूर जान लें…

Gold Silver Price Today

सोने चांदी की कीमत

Gold Silver Price Today 27 April 2024: देश में गोल्ड के प्राइस में पिछले 2 दिनों से तेजी देखने को मिल रही है। 22k सोने की कीमत आज 200 रुपये बढ़कर 66,850 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है और 100 ग्राम 22k गोल्ड का रेट 2000 रुपये की तेजी के बाद 6,68,500 रुपये हो गया है। 24 कैरेट कीमती धातु की कीमत 220 रुपये की तेजी के बाद 72,930 रुपये प्रति 10 ग्राम है और 100 ग्राम 24K सोने की कीमत 2200 रुपये के उछाल के बाद 7,29,300 रुपये है।

विज्ञापन

18K सोना का भाव क्या है?

जानकारी के मुताबिक पिछले 2 दिनों में 100 ग्राम 22k गोल्ड के रेट में 6000 रुपये का उछाल देखने को मिला है। वहीं, देश में आज 18K सोना का भाव शनिवार को 160 रुपये बढ़ने के बाद 54,690 रुपये हो गया है जबकि 100 ग्राम 18k गोल्ड महंगा होकर 5,46,900 रुपये हो गया है।

विज्ञापन

देश में क्या है चांदी का भाव?  

दूसरी तरह चांदी का भाव एक दिन पहले 2000 रुपये की तेजी दर्ज करने के बाद आज 500 रुपये कम हुआ है। इस वक्त चांदी का प्राइस  84,000 रुपये प्रति किलो पर बना हुआ है। इस बीच, दोपहर 1:47 बजे तक हाजिर सोना 0.3% बढ़कर 2,338.65 डॉलर प्रति औंस पर था।

विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी का भाव क्या है?

अमेरिकी सोना वायदा 0.2% बढ़कर 2,347.2 डॉलर पर बंद हुआ। हाजिर चांदी 0.6% गिरकर 27.28 डॉलर प्रति औंस हो गई, प्लैटिनम 0.1% गिरकर 915.10 डॉलर हो गया और पैलेडियम 1.9% गिरकर 956.25 डॉलर हो गया।

4 महानगरों में सोने-चांदी का भाव

  • दिल्ली – सोने की कीमत 73,080 रुपये/10 ग्राम और चांदी की कीमत 84000 रुपये/1 किलो।
  • मुंबई – सोने की कीमत 72,930 रुपये/10 ग्राम और चांदी की कीमत 84000 रुपये/1 किलो।
  • चेन्नई – सोने की कीमत 72,760 रुपये/10 ग्राम और चांदी की कीमत 87500 रुपये/1 किलो।
  • कोलकाता- सोने की कीमत 72,930 रुपये/10 ग्राम और चांदी की कीमत 84000 रुपये/1 किलो।

अन्य शहरों में गोल्ड का रेट (प्रति 10 ग्राम)

शहर 22K का रेट 24K का रेट 18K का रेट
पटना  66,900  72,980  54,740
चंडीगढ़  67,000  73,080 54,820
अयोध्या 67,000 73,080  54,820
वडोदरा 66,900  72,980  54,740
अहमदाबाद 66,900  72,980 54,740
जयपुर  67,000  73,080  54,820
बेंगलुरु 66,850 72,930  54,690
हैदराबाद 66,850  72,930  54,690
केरल 66,850  72,930 54,690

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ