Gold Silver Price Today: महंगा हुआ सोना, चांदी की कम हुई कीमत; जानें आज के नए रेट

Gold Silver Price Today 12 June 2025: आज यानी 12 जून, गुरुवार को सोने की कीमत में बढ़ोतरी देखने को मिली है। जबकि, चांदी की कीमत में कटौती देखने को मिली है। 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत कितनी है? चांदी कितने रुपये किलोग्राम मिल रहा है? आइए सोने-चांदी की नई कीमत जानते हैं।

Gold Silver Price Today | Gold Silver Price | Gold | Gold price | silver rate | business news

Gold Silver Price Today (Image Credit- News 24)

Gold Silver Price Today 12 June 2025: सोने और चांदी दोनों को निवेश के मामले में एक बेहतर ऑप्शन माना जाता है। हालांकि, दिन प्रतिदिन सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। लगातार सोने और चांदी के रेट में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आज यानी 12 जून, गुरुवार को सोने की कीमत में बदलाव देखने को मिला है और बढ़ोतरी देखी गई है। जबकि, चांदी की कीमत में कटौती हुई है। सोना फिर से महंगा हुआ है और चांदी के रेट कम हुए हैं, आइए आज के लेटेस्ट रेट जानते हैं।

विज्ञापन

महंगा हुआ सोना, चांदी हुई सस्ती

12 जून 2025 को 24 कैरेट सोने की कीमत में 880 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई है। इसकी कीमत 98,400 रुपये की जगह 99,280 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जबकि, 22 कैरेट सोने की कीमत 800 रुपये बढ़कर 90,200 रुपये की जगह 91,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। चांदी की कीमत में 100 रुपये की कटौती हुई है। ऐसे में प्रति 1 किलोग्राम चांदी कीमत 1,09,000  रुपये की जगह 1,08,900 रुपये हो गई है।

विज्ञापन

देश के प्रमुख महानगरों में सोने की कीमत

  1. दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 91000 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 99430 रुपये है।
  2. मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 91000 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 99280 रुपये है।
  3. कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 91000 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 99280 रुपये है।
  4. चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 91000 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 99280 रुपये है।

आपके शहर में सोने की कीमत

शहर 24K सोने की कीमत 22K सोने की कीमत
गुरुग्राम 99430 91000
गाजियाबाद 99430 91000
नोएडा 99430 91000
बैंगलोर 99430 91000
हैदराबाद 99430 91000
केरल 99430 91000
पुणे 99430 91000
वडोदरा 99330 91050
अहमदाबाद 99330 91050
लखनऊ 99430 91000
जयपुर 99430 91000
पटना 99330 91050

ये भी पढ़ें- PAN Card को Aadhaar से लिंक करना जरूरी, देरी की तो भरना पड़ेगा जुर्माना; जल्दी जानें प्रोसेस और आखिरी तारीख

महानगरों में चांदी के रेट

  1. दिल्ली में चांदी की कीमत 1,08,900 रुपये प्रति 1 किलोग्राम है।
  2. मुंबई में चांदी का रेट 1,08,900 रुपये प्रति 1 किलोग्राम है।
  3. कोलकाता में चांदी का रेट 1,08,900 रुपये प्रति 1 किलोग्राम है।
  4. चेन्नई में चांदी का रेट 1,18,900 रुपये प्रति 1 किलोग्राम है।

आपके शहर में चांदी की कीमत

शहर प्रति 1 किलोग्राम चांदी के रेट
बैंगलोर 1,08,900
हैदराबाद 1,18,900
केरल 1,18,900
पुणे 1,08,900
वडोदरा 1,08,900
अहमदाबाद 1,08,900
लखनऊ 1,08,900
जयपुर 1,08,900
पटना 1,08,900
नोएडा 1,08,900
गाजियाबाद 1,08,900
गुरुग्राम 1,08,900

नोट- ऊपर बताए गए सोने-चांदी के रेट में किसी तरह का कोई टैक्स नहीं जोड़ा गया है। जबकि, शहर या राज्य के अनुसार लगाए टैक्स या फिर ज्वेलरी शॉप द्वारा लगाए गए टैक्स से सोने और चांदी की कीमत अधिक हो सकती है। जीएसटी, मेकिंग चार्ज समेत अन्य टैक्स के कारण सोने और चांदी के रेट ज्यादा हो सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ