Gold Price Update 8 June : उम्मीद से ज्यादा लुढ़का सोना, खरीददारी का सुनहरा मौका !
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Gold Price Update 8 June : अगर आप भी सोना, चांदी या फिर इसके गहने खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। सोने-चांदी के दाम में एकबार फिर गिरावट दर्ज की गई है। इससे सोना और चांदी के खरीददार काफी खुश नजर आ रहे हैं और लोगों में इसकी खरीदारी के लेकर उत्साहित दिख रहे हैं।
इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार को सोना (Gold Price Update) सोना 68 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 60028 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि उससे पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सोना (Gold Price) 495 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर 60096 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
बुधवार को सोने की तरह चांदी चांदी की कीमत में भी गिरावट देखी गई। बुधवार को चांदी 80 रुपये सस्ता होकर 71824 रुपये प्रति किलो के स्तर पर ही बंद हुई। इससे पहले मंगलवार को चांदी 442 रुपये महंगा होकर 71904 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।
इसके बाद बुधवार को 24 कैरेट वाला सोना सस्ता होकर 60028 रुपये, 23 कैरेट 59788 रुपये, 22 कैरेट वाला 54986 रुपये, 18 कैरेट वाला 45021 रुपये और 14 कैरेट वाला 35116 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आपको बता दें कि एमसीएक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार के सोना और चांदी के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश के बाजारों के रेट से में अंतर दिखता है।
इसके बाद सोना अपने ऑलटाइम हाई से 1618 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा है। आपको बता दें कि सोना ने 4 मई 2023 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस दिन सोना 61646 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अभी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 8156 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
यह भी पढ़ें- Petrol Price Today : तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल- डीजल के नए दाम, जानिए अपने शहर के लेटेस्ट रेट्स
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: