---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

Gold Price Update: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, ये रहे 14 से 24 कैरेट का लेटेस्ट रेट्स

Gold Price Update: देश में लग्न का सीजन जोरों पर है। ऐसे में अगर आप भी सोना, चांदी या फिर इसके गहने खरीदने का प्लान कर रहे है तो आपके लिए जरूरी खबर है। पिछले कई महीनों से सोने और चांदी के दाम में लगातार तेजी देखी जा रही है। हालांकि बीच-बीचे में सोने और […]

---खबर नीचे जारी है---

Gold Price Update: देश में लग्न का सीजन जोरों पर है। ऐसे में अगर आप भी सोना, चांदी या फिर इसके गहने खरीदने का प्लान कर रहे है तो आपके लिए जरूरी खबर है। पिछले कई महीनों से सोने और चांदी के दाम में लगातार तेजी देखी जा रही है। हालांकि बीच-बीचे में सोने और चांदी के दाम थोड़े कम जरूर हो जाते हैं। लेकिन यह क्षणिक होता है। आलम यह है सोना अभी भी अपने ऑलटाइम हाई रेट के करीब बिक रहा है। फिलहाल सोना 57000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 69000 रुपये प्रति किलो के मनोवैज्ञानिक स्तर आंकड़े के ऊपर बिक रहा है।

शनिवार-रविवार को नहीं जारी होता है रेट

गौरतलब है कि इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं। यानी अब सोने-चांदी का नया रेट सोमवार को जारी होगा। 

पिछले कारोबारी हफ्ते के पांचवें और अंतिम दिन शुक्रवार को सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को सोना (Gold Price Update) 1099 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 57788 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सोना 972 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी के 58882  रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।

और पढ़िएआम आदमी को महंगाई का झटका, फिर बढ़े दूध के दाम

---खबर नीचे जारी है---

शुक्रवार को सोने के साथ-साथ चांदी (Gold Price Update) की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को चांदी 2037 रुपये की तेजी के साथ 69539 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को चांदी (Silver Rate) 2231 रुपये की तेजी के साथ 71576 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थीा

14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव

इस गिरावट के बाद 24 कैरेट वाला सोना 1094 रुपया सस्ता होकर 57788 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 1089 रुपया सस्ता होकर 57557 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 1002 रुपया सस्ता होकर 52934 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 820 रुपया सस्ता होकर 43341 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 640 रुपया सस्ता होकर 33806 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

---खबर नीचे जारी है---

ऑलटाइम हाई से सोना 1000 तो चांदी 10400 रुपये मिल रही है सस्ती

इस गिरावट के बाद सोना अपने ऑलटाइम हाई से 1094 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले सोने ने 2 फरवरी 2022 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस दिन सोना 58882 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अभी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 10441 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।

और पढ़िएतेल कंपनियों ने अपडेट किए पेट्रोल-डीजल के नए दाम, जानें लेटेस्ट रेट्स

---खबर नीचे जारी है---

मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

ऐसे जानें सोने की शुद्धता

अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

24 कैरेट का सोना होता है सबसे शुद्ध

आपको बता दें कि 24 कैरेट का सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, लेकिन इस सोने से गहने नहीं बनाए जा सकते हैं क्योंकि ये बेहद मुलायम होते हैं। इसलिए जेवर या फिर आभूषण बनाने में ज्यादातर 22 कैरेट गोल्ड का प्रयोग किया जाता है। 24 कैरेट गोल्ड 99.9 फीसदी गुणवत्ता होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है, जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोने की बिक्री करते हैं।

और पढ़िएबिजनेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Feb 05, 2023 04:01 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola