Gold Price Update: वेडिंग सीजन में 2300 रुपये तक सोना हुआ सस्ता, अब 31505 रुपये में खरीदें 10 ग्राम गोल्ड
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Gold Price Update: वेडिंग सीजन में सोने और चांदी की खरीदारी करने वालों के लिए बहुत ही जरूरी खबर है। लग्न के सीजन में पीली धातू के दाम में लगातार तेज रफ्तार से बढ़ोतरी हो रही है। इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन भी सोने-चांदी के दामों में बड़ी तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई। सोमवार को सोना 198 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा हुआ जबकि चांदी की कीमत में 1330 रुपये प्रति किलो की दर से बढ़त दर्ज की गई। इसके साथ ही सोमवार को सोना करीब 54000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 65800 रुपये प्रति किलो के स्तर बंद हुई। फिलहाल लोगों के पास अभी सोना करीब 2300 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 14200 प्रति किलो से भी सस्ता खरीददारी का बढ़ियां मौका है।
इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को सोना (Gold Price) 198 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़त के 53656 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को सोना 475 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बढ़कर होकर 53656 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
सोमवार को सोने के साथ-साथ चांदी (Silver Price) की कीमत में भी बड़ी तेजी दर्ज की गई। चांदी 1330 रुपये की बढ़त के साथ 65764 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को चांदी (Silver Rate) 1131 रुपये प्रति किलो की बढ़त के साथ 64434 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थीा
और पढ़िए – Gold ATM: अब एटीएम से निकलेगा सोना, इस शहर में खुला देश का पहला गोल्ड एटीएम, जानें- इसकी खास बातें
इस तरह सोमवार को 24 कैरेट वाला सोना 198 महंगा होकर 53854 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 197 रुपया महंगा होकर 53638 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 181 रुपया महंगा होकर 49330 रुपये, 18 कैरेट वाला महंगा 149 रुपया महंगा होकर 40391 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 116 रुपये महंगा होकर 31505 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ।
सोना फिलहाल अपने ऑलटाइम हाई से करीब 2346 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिका रहा है। आपको बता दें कि सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 14216 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
सर्राफा बाजार के जानकारों की मानें तो वेडिंग सीजन में अभी काफी समय बचे हुए हैं। ऐसे में आने वाले दिनों सोना और चांदी की कीमत में तेजी का दौर जारी रहेगा। साथ ही इन लोगों का कहना है कि जल्द ही नए साल 2023 में सोने के भाव अपने उच्चतम स्तर के पास या फिर पार पहुंच जाएगा। ऐसे में अगर आपके यहां भी शादी-व्याह है और आपको सोना खरीदना है तो आप जल्द से जल्द खरीद लें। ताकि आपको कुछ फायदा हो पाए।
और पढ़िए – Gold ATM: अब एटीएम से निकलेगा सोना, इस शहर में खुला देश का पहला गोल्ड एटीएम, जानें- इसकी खास बातें
शादी-विवाह के मौसम में सोने और चांदी के दाम में उठापटक लगातार जारी है। सोने और चांदी के दाम कभी बढ़ जाते हैं तो कभी लुढ़क जाते हैं। इससे लग्न के सीजन में गहने खरीददार को लेकर पशोपेश की स्थिति में हैं कि उनके लिए सोने और चांदी की खरीदना कब ठीक रहेगा यानी सस्ता मिलेगा। इस बीच इस कारोबारी हफ्ते की शुरुआत सोना और चांदी के दाम में तेजी से हुई है।
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
ऐसे जानें सोने की शुद्धता
अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।
आपको बता दें कि 24 कैरेट का सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, लेकिन इस सोने से गहने नहीं बनाए जा सकते हैं क्योंकि ये बेहद मुलायम होते हैं। इसलिए जेवर या फिर आभूषण बनाने में ज्यादातर 22 कैरेट गोल्ड का प्रयोग किया जाता है। 24 कैरेट गोल्ड 99.9 फीसदी गुणवत्ता होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है, जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोने की बिक्री करते हैं।
और पढ़िए – Bank FD: एक्सिस बैंक ने की एफडी पर ज्यादा ब्याज देने की घोषणा, जानिए कितना बढ़ा इंटेरेस्ट रेट
सोने की खरीदारी के वक्त ग्राहकों को इसकी क्वॉलिटी का जरूर ध्यान रखना चाहिए। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।
ISO द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।
24 कैरेट गोल्ड 99.9 फीसदी शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: