Pankaj Mishra
Read More
---विज्ञापन---
Gold Price Today: सोना या फिर चांदी के गहने खरीदने का प्लान कर रहे लोगों के लिए जरूरी खबर है। पिछले कई दिनों से सोने-चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। इस बीच लगातार गिरावट के बीच इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन आज भारतीय सर्राफा बाजार में सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में थोड़ी तेजी देखी जा रही है।
आज सोना 200 रुपये की दर से महंगा हुआ है, जबकि चांदी की कीमत में भी 590 रुपये की तेजी देखी जा रही है। इस तेजी के बावजूद सोना 51000 रुपये और चांदी 53000 रुपये के करीब बिक रही है। इसके साथ ही ऑलटाइम हाई से सोना 5400 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 26800 रुपये प्रति किलो की दर से भी सस्ता मिल रही है।
अभी पढ़ें – शेयर बाजार में तेजी, Sensex 59000 के पार, Nifty भी हरे निशान पर
– इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की बेवसाइट के अनुसार इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन (5 September) सोना को सोना (Gold Price Update) 200 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 50784 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर खुला। जबकि पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को सोना (Gold Price) 175 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 50584 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
– वहीं आज चांदी (Silver Price Update) 590 रुपये प्रति किलो की दर से महंगा होकर 53082 रुपये के स्तर पर खुली। जबकि पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को चांदी (Silver Price) 450 रुपये महंगा होकर 52472 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की तरह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सोना और चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। एमसीएक्स पर आज सोना 113 रुपये की दर से महंगा होकर 50,481 रुपये के स्तर पर है। जबकि चांदी 282 रुपये की तेजी के साथ 53,304 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रही है।
इस गिरावट के बाद फिलहाल सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 5416 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। सोने ने अपना ऑलटाइम हाई अगस्त 2020 में बनाया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 26898 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है। ऐसे में जो लोग सोना या फिर चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, उनके लिए खरीदारी का यह अच्छा मौका साबित हो सकता है।
इस तरह आज 24 कैरेट सोना का ताजा भाव 50784 रुपये प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट वाला सोना 50581 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 46518 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट वाला सोना 38088 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट वाला सोना लगभग 29709 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
भारतीय सर्राफा बाजार की तरह अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी आज सोना और चांदी दोनों तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। अमेरिका में सोने का कारोबार 3.50 डॉलर की तेजी के साथ 1,711.67 डॉलर प्रति औंस के रेट पर ट्रेड हो रहा है। वहीं चांदी का कारोबार 0.17 डॉलर की तेजी के साथ 18.12 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर ट्रेड हो रहा है।
अभी पढ़ें – सोना 5600 रुपये तक हुआ सस्ता, अब 30 हजार से भी कम में खरीदें एक तोला
दिल्ली (Delhi) – 22ct Gold : Rs. 46800, 24ct Gold : Rs. 51050, Silver Price : Rs. 53220
मुंबई (Mumbai) – 22ct Gold : Rs. 46650, 24ct Gold : Rs. 50890, Silver Price : Rs. 53220
कोलकाता (Kolkata) – 22ct Gold : Rs. 46650, 24ct Gold : Rs. 50890, Silver Price : Rs. 53220
चेन्नई (Chennai) – 22ct Gold : Rs. 47220, 24ct Gold : Rs. 51510, Silver Price : Rs. 58200
हैदराबाद (Hyderabad) – 22ct Gold : Rs. 46650, 24ct Gold : Rs. 50890, Silver Price : Rs. 58200
बंगलुरु (Bangalore) – 22ct Gold : Rs. 46700, 24ct Gold : Rs. 50940, Silver Price : Rs. 58200
मंगलुरु (Mangalore) – 22ct Gold : Rs. 46700, 24ct Gold : Rs. 50940, Silver Price : Rs. 58200
अहमदाबाद (Ahmedabad) – 22ct Gold : Rs. 46700, 24ct Gold : Rs. 50940, Silver Price : Rs. 53220
सूरत (Surat) – 22ct Gold : Rs. 46700, 24ct Gold : Rs. 50940, Silver Price : Rs. 53220
नागपुर (Nagpur) – 22ct Gold : Rs. 46680, 24ct Gold : Rs. 50920, Silver Price : Rs. 53220
पुणे (Pune) – 22ct Gold : Rs. 46680, 24ct Gold : Rs. 50920, Silver Price : Rs. 53220
भुवनेश्वर (Bhubaneswar) – 22ct Gold : Rs. 46650, 24ct Gold : Rs. 50890, Silver Price : Rs. 58200
चंडीगढ़ (Chandigarh) – 22ct Gold : Rs. 46800, 24ct Gold : Rs. 51050, Silver Price : Rs. 53220
जयपुर (Jaipur) – 22ct Gold : Rs. 46800, 24ct Gold : Rs. 51050, Silver Price : Rs. 53220
लखनऊ (Lucknow) – 22ct Gold : Rs. 46800, 24ct Gold : Rs. 51050, Silver Price : Rs. 53220
पटना (Patna) – 22ct Gold : Rs. 46680, 24ct Gold : Rs. 50920, Silver Price : Rs. 53220
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।