हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Gold Price Update: नवरात्रि पर सोना हुआ महंगा, चांदी के भी बढ़े दाम, जानें ताजा भाव

विज्ञापन

Gold Price Update: त्योहारों के सीजन में एकबार फिर सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में तेजी आने लगी है। पिछले कुछ दिनों से सोने और चांदी की कीमत में जारी गिरावट के बाद अब इसमें लगातार तेजी दर्ज जा रही है।

इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में तेजी दर्ज की गई। फिलहाल सोना 50400 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 57300 रुपये प्रति किलो के करीब बिक रही है। इसके साथ ही सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 5800 और चांदी 22600 रुपये सस्ता मिल रही है।

अभी पढ़ें – रसोई गैस व CNG उपभोक्ता हो जाएं अलर्ट, कीमतों में 12 रुपये तक की हो सकती है बढ़ोतरी!

विज्ञापन

सोमवार को सोना (Gold Price) 85 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 50387 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को सोना (Gold Rate) 299 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 50302 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।

वहीं चांदी (Silver Price) 979 रुपये महंगा होकर 57317 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को चांदी (Silver Rate) को चांदी 680 रुपये प्रति किलो की दर से महंगा होकर 56338 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

विज्ञापन

14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव

इस तरह सोमवार को 24 कैरेट वाला सोना 85 महंगा होकर 50387 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 84 रुपया महंगा होकर 50185 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 78 रुपया महंगा होकर 46155 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 63 रुपया महंगा होकर 37790 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 49 रुपये महंगा होकर 29476 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।

ऑलटाइम हाई से सोना 5800 और चांदी 23600 रुपये मिल रहा है सस्ता

सोना फिलहाल अपने ऑलटाइम हाई से करीब 5813 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिका रहा है। आपको बता दें कि सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 22663 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – पेट्रोल, डीजल के करीब पहुंचे CNG के दाम, कीमतें 6 रुपये प्रति किलो बढ़ीं; PNG की कीमतों में 4 रुपये की बढ़ोतरी

मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola